उदयपुर

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे विष्णुचरण मलिक, रोहित गुप्ता का कोटा तबादला

राजसमंद के नए कलेक्टर होंगे प्रेमचंद बेरवाल, प्रदेश के पांच अस्पतालों के अधीक्षक भी बदले, उदयपुर में जोशी होंगे नए अधीक्षक

उदयपुरMay 05, 2017 / 03:24 pm

madhulika singh

 राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 77 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं, 46 आईपीएस भी बदले हैं। उदयपुर के नए कलेक्टर विष्णुचरण मलिक होंगे। जबकि राजसमंद के नए कलेक्टर प्रेमचंद बेरवाल होंगे। 
READ MORE: PATRIKA CAMPAIGN: जलस्रोतों को बचाने के लिए दिखा जज्बा, मिलकर संवारी बावड़ी की सूरत, देखें Video

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अब उदयपुर के नए कलेक्टर विष्णुचरण मलिक होंगे। जबकि रोहित गुप्ता का तबादला कोटा कर दिया गया है। इसी तरह राजसमंद के नए कलेक्टर प्रेमचंद बेरवाल होंगे, वे अर्चनासिंह की जगह कार्यभार संभालेंगे। वहीं, राजसमंद के नए एसपी मनोज कुमार होंगे। 
READ MORE: बिना चेन की साइकिल, शाफ्ट पर लगे पैडल, ये साइकिलें किसी अजूबे से कम नहीं 

उदयपुर के एमबी चिकित्सालय के नए अधीक्षक होंगे डॉ. विनय जोशी

प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों से संबंद्ध चिकित्सालयों के अधीक्षकों को बदल दिया है। उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में अधीक्षक डॉ. तरूण गुप्ता को हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ आचार्य डॉ. विनय जोशी को अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर सवाईमानसिंह चिकित्सालय के डॉ. बीएस मीणा, अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के डॉ. विनय मल्होत्रा, जोधपुर के डॉ. एसके भास्कर व बीकानेर में डॉ. प्रमोद कुमार बेरवाल अधीक्षक होंगे।

Hindi News / Udaipur / बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे विष्णुचरण मलिक, रोहित गुप्ता का कोटा तबादला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.