
मेनार. साउथ कोरिया से रविवार को मेनार आई विदेशी पर्यटक यूजीन येओ ने परिंदों की दुनिया करीब से देखी। धण्ड तालाब के यहां अलसुबह पहुंच बर्ड वॉचिंग की। हालांकि मौसम में परिवर्तन और कम पानी की वजह से परिंदों की तादाद कम थी, लेकिन ग्रामीण जनजीवन ने यूजीन येओ को रोमांचित कर दिया।
यूजीन येओ ने यहां मवेशियों के पालन की गतिविधियां करीब से देखी। घर में घरेलू काम के तौर तरीके जाने। आसपास के खेतों में खेती के काम जानने गई। खेतों में फसल काट रही महिलाओं के बारे में पूछा। फसल कैसे काटी जाती है, इसके बारे में जानकारी ली तो खुद ही काटने की इच्छा जाहिर की। उनके साथ फसल काटने के तरीके को देखते हुए दांतली उठाई और गेहूं की फसल काटने लगी। कुछ देर खेत का काम कर बोली- गांव में महिलाएं भीषण गर्मी में भी कड़ी मेहनत करती है। खेत पर विदेशी मेहमानों ने स्थानीय किसानों के खेती देखी। इस दौरान मेनार के पक्षी मित्र भी मौजूद रहे।
होली पर हुई शुरुआत
गौरतलब है कि बर्ड विलेज मेनार में इसी साल होली से टूरिज्म डवलपमेंट के तहत विलेज टूरिज्म की शुरुआत हुई थी। जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र टूर अशोशियन के टूर ऑपरेटर्स 2 दिन यहां रुककर ग्रामीण जीवन का लुप्त उठाया था। यूजीन येओ ने कहा कि मैं भारत में सितम्बर 2017 से आई। देशभर में फोटोग्राफी का लुप्त ले रही हूं। मैंने रविवार को बर्ड विलेज मेनार में ग्रामीणों के साथ बिताया। अनुभव यादगार रहा। फार्म में काम कर रही महिलाओं के साथ काम किया।
चार माह में भी नहीं बनी नालियां, उखडऩे लगी सडक़
झाड़ोल. हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक किलोमीटर ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत निर्मित गोदाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय गौरव पथ की सीसी नाली बनी ही नहीं, उससे पहले सडक़ उखडऩे लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि दिसम्बर 2017 में 70 लाख की लागत से निर्मित गौरव पथ जगह-जगह उखडऩे लगा है। गौरव पथ के बने चार माह होने के बावजूद अभी तक सडक़ किनारे नाली नहीं बनाई गई, जिससे पानी निकासी की समस्या हो रही है। नाली निर्माण नहीं करने और सीसी सडक़ उखडऩे पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है।
Updated on:
03 Apr 2018 08:25 am
Published on:
02 Apr 2018 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
