scriptउदयपुर में विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले गए, खुशी से झूमी जनता | Udaipur World Famous Fateh Sagar Lake Over Flows Four Gates Opened People Rejoice | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले गए, खुशी से झूमी जनता

Fateh Sagar Lake Over Flows : राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर शहर की शान विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील लबालब होकर शनिवार को ओवरफ्लो हो गई। हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर फतेहसागर के 4 गेट खोले गए। समूचा उदयपुर खुशी से झूम उठा।

उदयपुरSep 07, 2024 / 06:14 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Udaipur World Famous Fateh Sagar Lake Over Flows Four Gates Opened People Rejoice

उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील

Fateh Sagar Lake Over Flows : राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर शहर की शान विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील लबालब होकर शनिवार को ओवरफ्लो हो गई। गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर आज जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर फतेहसागर के गेट खोले। इसके साथ ही समूचा उदयपुर खुशी से झूम उठा। पाल पर मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की। उदयपुर में गत दिनों हुई लगातार बारिश से झीलों में तेजी से पानी की आवक हो रही है।

अपराह्न 1 बजे बजाया गया सायरन

गत दिनों पिछोला झील के लबालब होने पर स्वरूपसागर के गेट खोले गये थे। इससे फतेहसागर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को फतेहसागर का जलस्तर 13 फुट होने के बाद अपराह्न 1 बजे गेट खोलने की घोषणा की गई। अपराह्न ठीक 1 बजे आमजन को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने डाउन स्ट्रीम का जायजा लिया, ताकि पानी के बहाव से जनहानि नहीं हो।
यह भी पढ़ें –

Video : क्या अजमेर डूब जाएगा! भारी बारिश का है अलर्ट

फतेहसागर के चार गेट खोले

इसके पश्चात जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा आदि ने विधिवत पूजा-अर्चना की। जिला कलेक्टर ने श्रीफल वधेर कर जल देवता को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात एक-एक करके फतेहसागर के चार गेट 6-6 इंच क्षमता में खोले गए।
यह भी पढ़ें –

Rajasthan News : नए जिलों की स्थिति साफ होने तक वार्डों का परिसीमन नहीं, विभाग ने लगाई रोक

Hindi News/ Udaipur / उदयपुर में विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले गए, खुशी से झूमी जनता

ट्रेंडिंग वीडियो