
धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर को सुनने उमड़ी भीड़, मंच से कहा : धर्म विरोधियों को भारत से बाहर भेजना होगा
धीरेंद्र जोशी / उदयपुर. वर्तमान में मीडिया की सुर्खियां बने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने और देखने के लिए उदयपुर वासियों ने भी पलक पावड़े बिछा दिए। एयरपोर्ट से लेकर गांधी ग्राउंड तक लोगों का हुजूम था। धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और उत्तम स्वामी मौजूद थे।
मंच पर लोगों का राम-राम सा से अभिवादन करने के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने करीब सवा सात बजे संबोधन शुरू किया। संबोधन के दौरान उन्होंने मेवाड़ कहा कि मेवाड़ के वीरों की क्या बात करें, यहां के चेतक (घोड़ा) और रामप्रसाद (हाथी) भी वीर है। मैं यहां कोड़ी की राजनीति में करोड़ों का आध्यात्म लूटाने नहीं आया हूं।
राजस्थान की वीर भूमि का पराक्रम अद्भूत है। यहां पराक्रम छलकता है और सनातन नाचता है। धर्म विरोधियों को भारत से बाहर भेजना होगा। कब जागोगे, भारत को हिंदूराष्ट्र कब बनाओगे। हिंदुओं को अब जातिवाद में बंटना बंद करना होगा। अन्य जातियां फूट डालों और राज करो की नीति अपनाकर हिंदुओं को अलग-अलग धड़ों में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया। इसके साथ ही कहा कि जब तक भारत हिंदूराष्ट्र घोषित नहीं हो जाता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि नफरत नहीं हम प्रेम के आदि है, पर गर्व से कहते हैं हम हिंदूवादी है। कहकर संबोधन का समापन किया।
सभा को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भारत माता की जय लगवाई। इस पर आवाज धीमी आने पर कहा कि हमारी दुर्दशा आलस के कारण हो रही है। तमाशबीन मत बनों तमाशा बनों। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की भूमि पर कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ है। हम उनके बलिदान को भूले नहीं है। जब तक यह देश हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होगा तुम्हारा बलिदान याद रखेगा। एक मैसेज पर उनकी हत्या कर दी गई। उनके हत्यारे अब तक जिंदा क्यों है। हम किसी को मारने की बात नहीं करते, कोई हमें मार दे होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि
जनसंख्या के नियंत्रण को लेकर सभी के लिए एक कानून बने। वर्ष 2024 में सनातन धर्म और हिंदूत्व के लिए बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। इस देश को हिंदूराष्ट्र जल्द घोषित किया जाए, जिससे हमारी बहन- बेटियों के साथ पीढि़यां सुरक्षित हो। जिनको अलग राष्ट्र चाहिए था उन्हें पाकिस्तान मिल गया। अब हमारी बारी है हमें हिंदुस्तान चाहिए।
इससे पूर्व उत्तम स्वामी ने कहा कि हिंदू धर्म पाषाण से निकला है। इसे कोई भी नष्ट नहीं कर सकता। सनातन धर्म को पुन: पाकिस्तान और चायना तक जागना है। इसके लिए प्रत्येक परिवार सामूहिक भजन और भोजन करें। इससे सनातन धर्म जीवित रहेगा।
यह भी रहा खास
- मंच पर भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सभा शुरू हुई।
- मंचासीन मेवाड़ के संतों का अतिथि संतों ने अभिवादन किया।
- धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बड़े भाई और छोटे भाई के रिश्तों के बारे में चर्चा की।
- दोपहर 3.30 बजे संतों के पहुंचने की सूचना पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
- मेवाड़ के पूर्व राजघराने के विश्वविजय सिंह मेवाड़ ने संतों का अभिनंदन किया।
- उपमहापौर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास बैठने की चर्चा जोरों पर रही।
- सभा के अंत में आतिशबाजी की गई।
- सभा के दौरान गांधी ग्राउंड के आसपास के भवनों पर भी भारी भीड़ रही। पं. धीरेंद्र शास्त्री के संबोधन के दौरान लोगों ने मोबाइल की फ्लैश जलाकर उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
- ग्लाइडर विमान से पुष्पवर्षा की गई।
- सभा स्थल पर दोपहर एक बजे से ही लोग पहुंचने लगे।
- सभा समापन के बाद आसपास के क्षेत्रों में पौन घंटे तक लोगों की भीड़ दिखाई दी।
- तीनों संतों ने उठाई हिंदु राष्ट्र की मांग।
Published on:
24 Mar 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
