उदयपुर

video…मेवाड़ा प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह

मेवाड़ा प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह
27 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे

उदयपुरFeb 16, 2023 / 09:59 pm

प्रमोद कुमार सोनी

video…मेवाड़ा प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह

उदयपुर. मेवाड़ा प्रजापत समाज सेवा संस्थान कैलाशपुरी उदयपुर की ओर से पंचम तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह गुरूवार को नगर निगम प्रांगण में संपन्न हुआ। संस्थान उपाध्यक्ष रामलाल प्रजापत ने बताया कि 27 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर नगर निगम प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, इसमें सबसे आगे बैंड व ठाकुर जी की हाथी पर सवारी, उसके बाद समाजजन व घोड़ों पर सवार सजे धजे 27 दूल्हे, उसके बाद महिलाएं तथा तुलसाजी, वधुएं बग्गियों में सवार थे। बाराती नाचते- गाते व झूमते हुए चल रहे थे। टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट से होते हुए पुन: टाउन हॉल पहुंची, जहां तोरण की रस्म संपन्न की गई। इसके बाद रंगमंच पर समाज की कुलदेवी मां श्री श्रीयादे की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर स्वागत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसमें संस्थान संरक्षक बंशीलाल कुम्हार, अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, उप महापौर पारस सिंघवी, राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, हिम्मत सिंह झाला, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा, विभिन्न चौखला अध्यक्षों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी चौखला से आए अतिथियों, भामाशाहों का उपरना एवं पगड़ी एवं कुलदेवी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद सभी जोड़ों की मंच पर वरमाला की रस्म हुई। इस दौरान अलग-अलग मंडपों में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। दोपहर में विदाई की रस्म हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्थान सचिव कैलाश प्रजापत ने किया एवं धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल कुम्हार ने दिया। कार्यक्रम में संस्थान कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापत, उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, रघुनाथ प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत चंदेसरा, युवा संगठन अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, महामंत्री विजय प्रजापत, विष्णु लोयरा, अनुराग प्रजापत, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सुंदरवास सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Hindi News / Udaipur / video…मेवाड़ा प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.