
VIDEO सकल जैन समाज का 20वां सामुहिक विवाह में 6 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में
प्रमोद सोनी/उदयपुर. महावीर युवा मंच संस्थान एवं सामूहिक विवाह समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में सकल जैन समाज का 20वां सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 20वांं सामुहिक विवाह समारोह फतह स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया। जिसमें ६ जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। फतावत ने बताया कि सुबह 10 बजे सूरजपोल अन्दर मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासूपूज्य धर्मशाला से दुल्हा-दुल्हन की सामुहिक बारात निकाली गई। सुसज्जित घोडों पर दुल्हे और दुल्हनें बग्घियों में सवार थे। बारात वासूपूज्य धर्मशाला से सूरजपोल होते हुए समारोह स्थल फतह स्कूल ग्राउण्ड पर पहुंची। बारात में सबसे आग बैंण्ड व बाराती इसके पीछे घोडों पर दुल्हे थे। वही पीछे बग्घियों मेें दुल्हने एवं अंत में समाज की महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। फतह स्कूल में सामुहिक तोरण की रस्म हुई। अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि दोपहर 1 बजकर 15 मिनिट पर सामुहिक पाणिग्रहण संस्कार शुरू हुआ। नव दम्पतियों को विदाई के दौरान संस्थान एवं समाज के श्रेष्ठीजनों से प्राप्त उपहार प्रदान किये गये। वही सकल जैन समाज के 20वें सामुहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने वाले वर - वधुओं को विवाह की वेदी पर आठ संकल्प कराये गये। आठवां संकल्प बेटी बचाओं का था। उन्हे भू्रण हत्या नहीं करने का भी संकल्प दिलाया गया।
Published on:
26 Jan 2019 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
