उदयपुर

राष्ट्रपति मुर्मू ने सिटी पैलेस की खूबसूरती का किया दीदार, मेवाड़ के इतिहास से हुईं रूबरू; देखें Video

City Palace in Udaipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को उदयपुर में सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे।

उदयपुरOct 03, 2024 / 07:38 pm

Nirmal Pareek

President Draupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन किया। महामहिम राष्ट्रपति गुरूवार दोपहर सिटी पैलेस पहुंची। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे।
वहां महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के डॉ लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ व निवृत्तिकुमारी मेवाड़ ने उनकी अगवानी की। महामहिम ने सिटी पैलेस में स्थित म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने महामहिम को म्यूजियम की अलग-अलग गैलेरी का अवलोकन कराते हुए उनका महत्व बताया। महामहिम राष्ट्रपति ने गुरुवार अपराह्न बाद माउंट आबू के लिए प्रस्थान किया।

Hindi News / Udaipur / राष्ट्रपति मुर्मू ने सिटी पैलेस की खूबसूरती का किया दीदार, मेवाड़ के इतिहास से हुईं रूबरू; देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.