17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के छह विधानसभा में विधायक चुनकर देंगे जन्म दिन का उपहार, बीएसपी विधायक ने और क्या कहा पढि़ए खबर…

बसपा नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार धान खरीदी के बहाने किसानों को जबरन परेशान कर रही है।

2 min read
Google source verification
जिले के छह विधानसभा में विधायक चुनकर देंगे जन्म दिन का उपहार, बीएसपी विधायक ने और क्या कहा पढि़ए खबर...

जांजगीर.चांपा. जांजगीर में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल सम्मेलन हुआ। जिसें बसपा के विधायक केशव चंद्रा सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक सहित आला कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के दौरान कहा कि जिले के छह विधानसभा सीट में चुनाव जीताकर जन्म दिन का उपहार देंगे। कार्यक्रम जांजगीर के कचहरी चौक में हुआ। यहां जिले भर के हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान बसपा विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि आज बहन मायावती के जन्म दिवस पर इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। इतने लोग अपने अपने क्षेत्र में लगन और उत्साह के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बहन मायावती को जिले के छह विधानसभा सीट जीतकर उन्हें जन्म दिन की सौगात देना है।

इस दौरान बसपा नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार धान खरीदी के बहाने किसानों को जबरन परेशान कर रही है। किसानों के खून पसीने की कमाई को औने पौने दामों में लिया जा रहा है। जब तक किसानों का धान 2100 रुपए प्रति क्ंिवटल नहीं लिया जाएगा उन्हें चैन नहीं मिलेगी। सरकार ने समर्थन मूल्य में धान लेने के लिए बोट तो बटोर लिया। वहीं किसानों को मात्र 1500 रुपए के हिसाब से पैसे दे रही है। जिससे किसान छले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित भीड़ के माध्यम से हम बहन जी को उनके जन्म दिन की बधाई देते हैं। हमको उनकी उमर लग जाए।

पहले निकाली विशाल बाइक रैली
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। इसके बाद यह रैली जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंची। जांजगीर के बीटीआई चौक से होते हुए नेतीजी चौक पहुंची। नेताजी चौक होकर रैली कचहरी चौक के सभा स्थल पहुंची। यहां सुबह से ही हजारों की संख्या में बसपाइयों की भीड़ जुट गई थी। लोग सभा में सुबह से लेकर शाम तक उपस्थित थे। यहां जिले भर के कार्यकर्ता कारए जीपए मेटाडोरए पिकअप से पहुंचे थे। सभा में बसपा नेताओं ने संबोधित किया।