scriptGood News: किसी भी वक्त झमाझम बारिश के साथ एंट्री कर सकता है Monsoon, आज से तेज बरसात के आसार | IMD Weather Alert Weather Update Monsoon Activity in Rajasthan | Patrika News
उदयपुर

Good News: किसी भी वक्त झमाझम बारिश के साथ एंट्री कर सकता है Monsoon, आज से तेज बरसात के आसार

Rajasthan Monsoon Alert: राजस्थान में आने वाला मानसून दो राज्यों से प्रदेश में एंट्री लेगा। उदयपुर में गुजरात और कोटा में एमपी से मानसून एंट्री लेगा।

उदयपुरJun 25, 2024 / 10:04 am

Rakesh Mishra

Rajasthan Monsoon Alert
Rajasthan Monsoon Alert: प्रदेश में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जबकि प्री-मानसून की बरसात का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। उदयपुर में रविवार रात और सोमवार दिन के 24 घंटों के दरमियान 16.5 मिमी बरसात दर्ज की गई। ऐसे में गिरावट के साथ तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंचा गया। उदयपुर में मानसून की शुरुआत 25 जून से मानी जाती है, जबकि फिलहाल मानसूनी झमाझम होने में देरी हो रही है। ऐसे में मानसून की 26 से 28 जून के बीच एंट्री हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बरसात की संभावना जताई है।
Rajasthan Monsoon Alert

प्री-मानसून की झमाझम

प्री-मानसून की बरसात सोमवार तड़के 4 बजे से ही शुरू हो गई, जो सुबह 8 बजे तक बनी रही। इसके बाद भी दोपहर तक बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात और मध्यप्रदेश में गति पकड़ी है। ऐसे में राजस्थान में भी मानसून के जल्द प्रवेश करने की आस बंधी है। मौसम विभाग के मुताबिक डबोक स्थित केंद्र पर रविवार शाम से सोमवार शाम तक 24 घंटे के दरयिमान 16.5 मिमी और सोमवार सुबह से शाम तक में 8.2 मिमी बरसात हुई। इधर, उदयसागर पर 8 मिमी, वल्लभनगर में 3 मिमी बरसात हुई।

कार पर गिरा छज्जा

वहीं सूरजपोल क्षेत्र के छोटी ब्रह्मपुरी में बरसात के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। मकान के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Hindi News / Udaipur / Good News: किसी भी वक्त झमाझम बारिश के साथ एंट्री कर सकता है Monsoon, आज से तेज बरसात के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो