मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ‘महासतियां’ में किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी मतभेद भुलाकर अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल हुए और उनको विदाई दी।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। जिससे अरविंद सिंह मेवाड के बेट लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दूरी बना ली थी। वे बड़े पापा के दाह संस्कार में सम्मिलित नहीं हुए थे।