
flight
जनवरी माह में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 46 हजार से पार रही। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया कि फरवरी में कुल 1 लाख 43 हजार 803 यात्रियाें ने जबकि जनवरी में 1 लाख 46 हजार 567 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। फरवरी में यात्रीभार में 2764 यात्रियों की गिरावट आई।
1373 रहा एयरक्राफ्ट मूवमेंट
उदयपुर एयरपोर्ट पर फरवरी में कुल 1373 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ, जबकि जनवरी में कुल 1358 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुआ था। इसमें 15 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट बढ़ा है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल के तहत उदयपुर से 9 शहरों के लिए 21 उड़ानें हैं। इनमें दिल्ली के लिए 8, मुंबई के लिए 5, जयपुर के लिए 2, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू के लिए 1-1 उड़ानें शामिल हैं। यह शेड्यूल 30 मार्च तक लागू रहेगा। 30 मार्च से समर शेड्यूल लागू हो जाएगा।
इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति -
फरवरी 2023 - 143803
जनवरी 2024 - 146567
दिसंबर 2023 - 150124
नवंबर 2023 - 136065
अक्टूबर 2023 - 124146
सितंबर 2023 - 121714
अगस्त 2023 - 113315
जुलाई 2023 - 106254
जून 2023 - 101866
मई 2023 - 107795
अप्रेल 2023 - 105640
मार्च 2023 - 140911
फरवरी 2023 - 158838
जनवरी 2023 - 152263
उड़ानों की स्थिति -
फरवरी 2024 - 1373
जनवरी 2024 - 1358
दिसंबर 2023- 1430
नवंबर 2023- 1182
अक्टूबर 2023 - 1042
सितंबर 2023 - 1132
अगस्त 2023 - 904
जुलाई 2023 - 872
जून 2023 - 855
मई 2023 - 955
अप्रेल 2023 - 905
मार्च 2023 - 1179
फरवरी 2023 - 1296
जनवरी 2023 - 1367
Updated on:
06 Mar 2024 10:59 pm
Published on:
06 Mar 2024 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
