
arun govil
'द कपिल शर्मा शो' का इस वीकेंड का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस बार पौराणिक सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी गेस्ट बनकर पहुंचे। यहां उन्होंने शो और अपने निजी जीवन से जुड़े कई राज शेयर किए।
रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने बताया कि एक समय वे चेन स्मोकर हुआ करते थे। बता दें कि राम का रोल करने के बाद वे काफी फेमस हो गए थे। लोग उन्हें भगवान राम ही समझने लगे थे। अरुण को देखते ही लोग उनके पांव छूने लगते और आशीर्वाद मांगते।
हालांकि एक बार ऐसा हुआ कि उन्हें किसी ने खरी—खोटी भी सुना दी थी। अरुण ने शो में बताया कि वे एक बार सेट पर राम के गेटअप में थे और सिगरेट पी रहे थे। तभी वहां एक व्यक्ति आया और गुस्से में अरुण को कुछ कहने लगा। एक्टर ने बताया कि मुझे उनकी भाषा को समझ नहीं आई लेकिन इतना पता चल रहा था कि वह मुझे गालियां दे रहा था। मैंने एक क्रू मेंबर से पूछा कि यह क्या कह रहा है तो उसने बताया कि वह कह रहा है कि हम आपको भगवान समझते हैं और आप ऐसा काम कर रहे हैं। इसके बाद अरुण ने सिगरेट पीना छोड़ दिया।
Updated on:
09 Mar 2020 12:13 pm
Published on:
08 Mar 2020 01:43 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
