bell-icon-header
TV न्यूज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ ने खरीदी सफेद रंग की ये आलीशान कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

शो के निर्माता असीत मोदी ने भी यह इशारा कर दिया है कि वह दयाबेन के किरदार के लिए एक्ट्रेस को ढूंढ रहे हैं।

May 31, 2019 / 05:02 pm

Amit Singh

taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-actress-disha-vakani-purchase-luxury-c

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) में दयाबेन ( Dayaben ) के कैरेक्टर से फेमस हुईं दिशा वाकनी( disha vakani ) ने हाल में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। शो में उनकी वापसी करने की काफी कम संभावनाएं हैं बावजूद इसके एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में काफी खुश नजर आ रही हैं।

 

दिशा ने 70 लाख रुपए की ओडी कार खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद रंग की ऑडी कार की तस्वीर साझा की है।

 

taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-disha-vakani-purchase-luxury-car

बता दें, शो के निर्माता असीत मोदी ने भी यह इशारा कर दिया है कि वह दयाबेन के किरदार के लिए एक्ट्रेस को ढूंढ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि टीवी इंडस्ट्री में रिप्लेसमेंट और जंप काफी कॉमन है। यह कुछ भी नया नहीं है। हमें इसका विकल्प तलाशना शुरू करना होगा क्योंकि अगर भविष्य में दिशा वापस नहीं आना चाहेंगी तो हमें उन्हें रिप्लेस करना ही होगा।

 

Hindi News / Entertainment / TV News / Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ ने खरीदी सफेद रंग की ये आलीशान कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.