यमुना एक्सप्रेस पर कार हादसे में उनकी जान चली गई। रियल लाइफ में शिवानी बहुत स्टाइलिश थीं।
•Jan 30, 2019 / 08:15 pm•
Mahendra Yadav
मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। यमुना एक्सप्रेस पर कार हादसे में उनकी जान चली गई। रियल लाइफ में शिवानी बहुत स्टाइलिश थीं।
शिवानी सोमवार को अपने पति के साथ आगरा में एक कार्यक्रम करने कार से जा रही थीं। तभी रास्ते में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई।
शिवानी बहुत खुश मिजाज थीं। उनका जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। वह दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में मशहूर थीं।
शिवानी को बचपन से संगीत से बेहद लगाव था। उन्होंने चार साल की उम्र में ही मंचों पर गाना शुरू कर दिया था।
वह वर्ष 2012 में टीवी शो 'सुरों का महासंग्राम' की उपविजेता भी रही थीं।
Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / TV News / रियल लाइफ में इस स्टाइलिश अंदाज में जीती थीं शिवानी भाटिया, कार हादसे में हुई मौत