bell-icon-header
TV न्यूज

नागिन फेम ये एक्ट्रेस बनी Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट, साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

Naagin Actress In Bigg Boss 18: नागिन फेम ये एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा बन गई है। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।

मुंबईSep 16, 2024 / 03:50 pm

Gausiya Bano

बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लगातार शो के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच अब एक कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील हुआ है। यह कंटेस्टेंट टीवी के पॉपुलर शो नागिन का हिस्सा रह चुकी है। खबर है कि इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस 18 के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है, जिसके बाद वह शो की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

कौन है बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट? (Bigg Boss 18 First Contestant)

बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स लगातार एक्टर-एक्ट्रेसेस से संपर्क कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, उन सभी नामों में से अभी किसी का कंफर्मेशन नहीं आया है। इस बीच खबर है कि नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा सलमान खान के शो की पहली कंटेस्टेंट हैं, जिनके नाम की पुष्टि हो गई है।

यह भी पढ़ें

तलाक के बाद नताशा ने सलमान खान के शो के ऑफर को ठुकराया, ये बड़ी वजह आई सामने

मेकर्स ने बिग बॉस 18 के लिए निया शर्मा से संपर्क किया था, जिसके बाद निया ने हां कर दिया है। निया ने हाल-फिलहाल में शो का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। निया के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और उन्हें इस शो में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निया शर्मा के बारे में (Nia Sharma Bigg Boss 18)

निया शर्मा को इन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह होस्टेड कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा जा रहा है। इससे पहले वह नागिन 4, जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुकी हैं। निया ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10 भी किया है। इसके अलावा उन्हें स्टंट रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 में भी देखा गया था।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / TV News / नागिन फेम ये एक्ट्रेस बनी Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट, साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.