
Mouni Roy
बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'RAW' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले है। टीवी की नागिन के नाम मशहूर अभिनेत्री मौनी इन दिनों फिल्म 'RAW' के प्रमोशन में बिजी है। मौनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि उन्हें 2 दिन तक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती रहना पडा था।
खबरों के अनुसार मौनी रॉय की कोहनी चोटिल हो गई थी, जिसके कारण उन्हें पिछले कुछ दिनों से परेशानी थी। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि मौनी कोकिलाबेन अस्पताल में करीब 2 दिन के लिए भर्ती हुई थी। अब वह ठीक है और अपनी फिल्म 'RAW' के प्रमोशन के लिए तैयार है।
मौनी रॉय RAW के अलावा 'मेड इन चाइना', बोल चुडियां, और ब्रह्मास्त्र फिल्म नजर आने वाली है। आपको बता दें कि मौनी ने पिछले साल हुई फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे।
Published on:
03 Apr 2019 03:35 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
