TV न्यूज

खतरों के खिलाड़ी 14: रोहित शेट्टी के शो में इस बार शामिल होंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स! देखिए लिस्ट

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 जल्द ही आने वाला है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर तरह कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए फिर आज शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देखें।

Feb 04, 2024 / 06:52 pm

Janardan Pandey

1/14

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी रियलिटी शो करते रहते हैं। बिग बॉस से पहले वह लॉकअप सीजन 1 के विजेता बने थे। ऐसे में अब मुनव्वर के फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 में देखना चाहते हैं। हालांकि, मुनव्वर ने अभी तक इस शो में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

2/14

मनीषा रानी बिग बॉस OTT 2 का हिस्सा रह चुकी हैं और फिलहाल वह झलक दिखला जा में हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं।

3/14

मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 की सेकेंड रनरअप रहीं हैं। उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता है और अब वह रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

4/14

बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार ऐसे पहले प्रतियोगी थे, जिन्हें रोहित शेट्टी ने शो के लिए चुना था। लेकिन वह इस शो का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर उन्होंने अभी खुलकर बात नहीं की है।

5/14

ईशा मालवीय भी बिग बॉस 17 में नजर आईं थीं और इसमें उनकी लव लाइफ खूब चर्चा में रहीं। अब ईशा खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं, लेकिन अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

6/14

एल्विश यादव बिग बॉस OTT 2 के विजेता हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबर चल रही है कि खतरों के खिलाड़ी 14 के निर्माताओं ने शो के लिए एल्विश से संपर्क किया है। ऐसे में एल्विश भी इस बार खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं।

7/14

जिया शंकर पहले बिग बॉस OTT 2 में नजर आईं थीं और अब ऐसी खबरें हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

8/14

धनश्री वर्मा एक प्रोफेशनल डांसर और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी हैं। वह फिलहाल झलक दिखला जा 11 का भी हिस्सा हैं और ऐसा माना जा रहा है कि धनश्री रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकती हैं।

9/14

झलक दिखला जा 11 के कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम भी खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, शोएब ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है।

10/14

अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को बिग बॉस OTT 2 में देखा गया था और अब वह खतरों के खिलाड़ी 14 के निर्माता शो के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि बिग बॉस के शो में उनकी और मनीषा रानी की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था।

11/14

नील भट्ट इससे पहले बिग बॉस 17 में नजर आए थे और अब वह खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा भी हो सकते हैं। बता दें कि नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा थीं।

12/14

टीवी एक्ट्रेस राधिका मुथुकुमार भी खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकती हैं। आखिरी बार उन्हें दो चुटकी सिंदूर शो में देखा गया था।

13/14

फेमस टीवी एक्ट्रेस हेली शाह कई डेली सोप का हिस्सा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि हेली खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं।

14/14

विवेक दहिया हाल ही में झलक दिखला जा 11 में नजर आए थे और अब वह खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं। बता दें कि विवेक की पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा थीं और वह विनर बनने से महज एक कदम पीछे रह गईं थीं।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / TV News / खतरों के खिलाड़ी 14: रोहित शेट्टी के शो में इस बार शामिल होंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स! देखिए लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.