
khatron ke khiladi
मशहूर रियलिटी शो 'Khatron Ke Khiladi' सीजन 9 का आज ग्रैंड फिनाले हैं जिसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार दस्तक देंगे। अक्षय की उपस्थिति से फिनाले वाकई रोमांचक होने जा रहा है। शो में फाइनलिस्ट पुनीत पाठक, शमिता शेट्टी, रिद्विमा पंडित, अली गोनी, आदित्य नारायण और भारती सिंह में कड़ी टक्कर होने वाली है। भारती सिंह अपनी कॉमेडी से शो में सभी का खूब मनोरंजन कर रही है।
हाल ही शो में भारती सिंह ने कुछ ऐसा किया है जिसको देखकर सभी हंसने के लिए मजबूर हो गए। भारती सिंह एक तोता लेकर पहुंची थीं और उन्होंने इस तोते की मदद से कंटेस्टेंट की भविष्यवाणी की। भारती ने अली गोनी को सलाह दी कि अगर वो पानी को लेकर अपने डर को दूर कर लेते हैं, तो वो इस सीजन को जीत सकते हैं।
इसी प्रकार उन्होंने रिद्धिमा और शमिता को भी यह शो जीतने की सलाह दी। आपको बता दें कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट में टॉप पोजिशन पर बना हुआ है और सभी को पसंद आ रहा है।
Updated on:
10 Mar 2019 02:25 pm
Published on:
10 Mar 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
