scriptKBC 11: 7 करोड़ के सवाल पर गौतम झा ने किया क्वीट, जानिए क्या था सवाल | kaun banega crorepati games show gautam jha quit on 7 crore question | Patrika News
TV न्यूज

KBC 11: 7 करोड़ के सवाल पर गौतम झा ने किया क्वीट, जानिए क्या था सवाल

कौन बनेगा करोड़पति को मिला तीसरा करोड़पति
बिहार के गौतम झा ने 7 करोड़ के सवाल पर किया क्विट

Oct 17, 2019 / 01:38 pm

Shweta Dhobhal

kbc_.jpeg

नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन को अपना तीसरा करोड़पति भी मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने 1 करोड़ रूपये जीत कर करोड़पति का ताज अपने सिर पहना। वहीं 1 करोड़ के बाद उनके पास कोई और लाइफलाइन नहीं बची थी। 7 करोड़ के सवाल का सही उत्तर भी उनको नहीं पता था। इसी के चलते गौतम ने गेम क्विट करने का फैसला किया।

gautam jha kbc

गौतम झा से 7 करोड़ के लिेए जो सवाल पूछा गया था वो था- डरवन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था? इस सवाल के चार ऑप्शन दिए थे- A. ट्रुथ सीकर्स, B. नॉन-वायलेंट्स,C. पैसिव रेजिस्टर्ड,D. नॉन-कोऑपरेटर्स

gautam jha kbc

गौतम झा इस सवाल पर आकर अटक गए और परेशनि की बात ये थी कि उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने गेम को क्वीट कर दिया। लेकिन जब उनसे सही जवाब चुनने को कहा तो उन्होंने कहा A यानी की ट्रुथ सीकर्स, जो कि गलत जवाब था। इस प्रश्न का सही जवाब C. पैसिव रेजिस्टर्ड है।

gautam jha kbc

आपको बता दें कि गौतम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं। गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल के आद्रा में नियुक्त हैं। ‘केबीसी’ में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें इसमें सफलता मिल गई।

 

Hindi News / Entertainment / TV News / KBC 11: 7 करोड़ के सवाल पर गौतम झा ने किया क्वीट, जानिए क्या था सवाल

ट्रेंडिंग वीडियो