TV न्यूज

Jhalak Dikhhla Jaa 11: अद्रिजा सिन्हा ने फिनाले से पहले कही मन की बात, इस कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं विनर

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का आज ग्रैंड फिनाले हैं। जिसके बाद शो को अपना विनर मिल जाएगा। लेकिन इससे पहले फाइनलिस्ट अद्रिजा सिन्हा (Adrija Sinha) ने शो के बारे में कई चीजें बताई हैं।

Mar 02, 2024 / 08:21 am

Gausiya Bano

झलक दिखला जा 11 का आज होगा ग्रैंड फिनाले

Jhalak Dikhhla Jaa 11: ‘झलक दिखला जा 11’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अद्रिजा सिन्हा और मनीषा रानी हैं। इनमें से अद्रिजा सिन्हा ने झलक दिखला जा के ग्रैंड फिनाले से पहले कई चीजें बताई हैं। आइए जानते हैं।


अद्रिजा सिन्हा ने शो में एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दिए हैं। वह उम्मीद करती हैं कि वह दर्शकों तक अपने डांस से अच्छा प्रभाव डालने में कामयाब रही होंगी। उन्होंने कहा, शो में मुझे 11 परफेक्ट 30 मिले हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। लेकिन विनर जज के नंबर और दर्शक की वोटिंग, दोनों से बनता है। और मुझे यकीन है कि मैं अपने डांस से एक अच्छा फैन बेस बनाने में कामयाब रही होंगी।


अद्रिजा ने आगे कहा, “मैंने और मेरे डांस पार्टनर आकाश थापा ने यहां पर आने के लिए हमेशा बेहतर ही करने की कोशिश की। लेकिन अगर मैं नहीं, तो मैं चाहूंगी कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) शो जीतें। मैंने उनके सफर को करीब से देखा है। उन्होंने 17 हफ्तों में शो में बने रहने के लिए लगातार मेहनत की है। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं और वह एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। इसलिए उन्हें विनर होना चाहिए।”

Hindi News / Entertainment / TV News / Jhalak Dikhhla Jaa 11: अद्रिजा सिन्हा ने फिनाले से पहले कही मन की बात, इस कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं विनर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.