
Neha Pendse
मुंबई। बिग बॉस 12 में नजर आई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ( Neha Pendse ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया फोटो शेयर किया है। इस फोटो में नेहा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ लिया हुआ है और प्यार से निहार रहे हैं।
'मे आई कम इन मैडम' टीवी शो से सुर्खियों में आई नेहा कपिल शर्मा के एक शो में को-होस्ट के रूप में नजर आई थीं। नेहा की वायरल फोटो में दिखाई दे रहे मिस्ट्री मैन का नाम शार्दुल सिंह व्यास है। दोनों ने ही सेम फोटो शेयर की है। हालांकि दोनों के कैप्शन अलग-अलग हैं। नेहा ने जहां 'लव' इमोशन का इमोजी लगाया है वहीं शार्दुल ने लिखा है 'हैप्पीली इन लव'। दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने बधाईयां भी दे ही हैं।
हालांकि नेहा ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। फोटो को देखकर अंदाज लगाना बेहद आसान है। लेकिन फैंस को इंतजार है एक्ट्रेस की ओर से घोषणा का। एक वेबसाइट की पोस्ट के मुताबिक नेहा ने ये माना है कि वह रिलेशनशिप में हैं और प्यार में हैं, लेकिन सगाई की खबर पर रिएक्शन नहीं दिया।
Published on:
15 Aug 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
