bell-icon-header
TV न्यूज

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने लेटेस्ट वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- भारत की शान

ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रहीं हिना खान ने लेटेस्ट वीडियो शेयर कर फैंस को एक नई जानकारी दी है। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।

मुंबईSep 30, 2024 / 05:10 pm

Gausiya Bano

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। वह इसका इलाज करवा रही हैं और आए दिन अपनी हेल्थ अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। इस बीच अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर कर नई जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह आगे क्या करने वाली हैं, जिसके बारे में जानकर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

हिना खान का लेटेस्ट वीडियो

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच भी वह अपने काम को लेकर एक्टिव हैं। पिछले दिनों वह कई इवेंट्स और प्रोग्राम्स में नजर आईं। अब हिना खान ‘नमो भारत: सेवा. साहस. संस्कृति.’ का हिस्सा बनी हैं। इस खबर को शेयर करते हुए हिना खान ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साहस की बात होगी। इस प्रोग्राम से जुड़कर हिना ने बताया कि वह काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इसका हिस्सा बनी, जो कि उनके लिए गौरव की बात है।

हिना खान के साथ ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

हिना खान ने इस वीडियो के अलावा एक पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें हिना खान, सोनाली बेंद्रे, ताहिरा कश्यप, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में तय है कि यह कार्यक्रम काफी बढ़िया होने वाला है।
यह भी पढ़ें

सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर आया लेटेस्ट अपडेट, वरुण धवन से जुड़ी इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री

यह भी पढ़ें

सारा तेंदुलकर को नहीं इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल? जानें सच्चाई

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के रूप में है अक्टूबर महीना

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के इलाज की वजह से वह कई बार हॉस्पिटल के चक्कर भी लगती हैं। इस बीच वह अपने काम पर फोकस हैं। हिना खान की ये हिम्मत देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ करते हैं। बता दें कि अक्टूबर के पूरे महीने को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। यह एक वैश्विक अभियान है। ऐसे में हिना खान इस अभियान से जुड़े कई इवेंट्स में नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

शादी के 98 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की हुई मुंह दिखाई! फिर जहीर ने सबके सामने किया ये काम

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / TV News / ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने लेटेस्ट वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- भारत की शान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.