शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका के बारे में जानकारी देते समय थोड़े इमोशनल भी हुए। शोएब ने व्लॉग में बताया कि कैसे एक महीने पहले 03 जून को दीपिका की सर्जरी चल रही थी और वो बेहद डरे हुए थे। शोएब ने कहा, “मैं तारीख नहीं भूल सकता, मैं खिड़की के पास बैठा था, बहुत ज्यादा परेशान, मेरे दोस्तों के साथ जो मुझे सपोर्ट कर रहे थे, हम सब डॉक्टर के अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब उसको एक महीना हो गया है।”