scriptइंतजार हुआ खत्म! Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई रिवील, महंगे स्टार के नाम से लगेगा झटका | Bigg Boss 18 highest paid contestant list salman khan show time based theme telecast on 4 october | Patrika News
TV न्यूज

इंतजार हुआ खत्म! Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई रिवील, महंगे स्टार के नाम से लगेगा झटका

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील कर दी गई है। सलमान खान के शो में जाने वाले सबसे महंगे स्टार का नाम भी बता दिया गया है।

मुंबईSep 20, 2024 / 09:40 am

Kirti Soni

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के शुरू होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार का बिग बॉस का 18वां सीजन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस 18 की थीम टाइम बेस्ड रहने वाली है। ‘बिग बॉस 18’ अगला महीने यानी 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। इसी बीच सलमान खान के शो के लिए कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं। ‘बिग बॉस 18’ के सबसे महंगे कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील कर दिया गया है। आइए जानते हैं ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट की लिस्ट।

‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट लिस्ट

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट का फैंस को इंतजार है। इस बार के सीजन में कौन-कौन से लोग बिग बॉस में देखने को मिलेंगे ये जानने के लिए लोग उतावले हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस 18’ के कुछ कंटेस्टेंट के नाम कंफर्म कर दिए गए हैं। ‘बिग बॉस 18’ के लिए निया शर्मा के बाद अब धीरज धूपर और शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि शोएब ने शो में जाने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़े: बॉलीवुड सितारों के सामने मुकेश अंबानी ने अनंत- राधिका से किया झगड़ा? वायरल हुया वीडियो

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वे बिग बॉस साइन करते हैं, तो ये एक एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) के साथ आता है, इसलिए वे ऐसा नहीं करेंगे। धीरज धूपर को लेकर खबर है कि वे ‘बिग बॉस 18’ के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। शो में रहने के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपए की ऑफर की गई है। ‘बिग बॉस 18’ में इस बार 18 कंटेस्टेंट होंगे। शो के लिए ईशा कोप्पिकर से भी बातचीत चल रही है। इसके अलावा चंद्रिमा सिंघा रॉय हैं और एक्ट्रेस चाहत पांडे भी शो में नजर आएंगी।
यह भी पढ़े: जब महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ किया लिपलॉक, बेटी के साथ क्यों करना चाहते थे शादी

‘बिग बॉस 18’ कब होगा टेलीकास्ट

‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो 16 सितंबर को रिलीज कर दिया गया था। इस प्रोमो में ‘बिग बॉस 18 ‘ की थीम को भी बताया गया था। सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर बेस्ड होगी। ‘बिग बॉस 18’  4 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। इस बार के बिग बॉस के सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। ‘बिग बॉस 18’ के टेलीकास्ट होने का और सलमान खान की होस्टिंग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Hindi News/ Entertainment / TV News / इंतजार हुआ खत्म! Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई रिवील, महंगे स्टार के नाम से लगेगा झटका

ट्रेंडिंग वीडियो