
नई दिल्ली। बिग बॉस में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव कुछ अलग सा धमाल मचा रहे है। जहां एक ओर उनकी मस्ती देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर एक नये लुक ने फैन्स से लेकर घरवाले तक सभी लोगों को चौंका दिया है। घर में मौजूद हिमांशी खुराना, सिद्धार्थ शुक्ला, हिन्दुस्तान भाऊ खेसारी के इस लुक को देख काफी मजे ले रहे हैं। खेसारी हालांकि सभी को ऐसा करने से मना करते है लेकिन घर के कंटेस्टेंट एक साथ मिलकर उन्हें छेड़ना नही छोड़ते हैं। वहीं हिमांशी तो उनसे मजाक में फ्लर्ट करने भी लगती हैं।
बता दें कि खेसारी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में खेसारी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ दिनों पहले सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें कहा था कि वो स्लो खेल रहे हैं, लेकिन अब खेसारी पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं।सलमान खान भी उनसे अच्छा पर्फोर्म करने के लिए कह चुके हैं।
Updated on:
19 Nov 2019 02:36 pm
Published on:
19 Nov 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
