
आयशा खान ने बिग बॉस 17 से बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को थैंक्यू बोला है। आयशा की एंट्री के बाद से शो में मुनव्वर फारुकी की जिंदगी में हलचल बढ़ गई थी।
अब आयशा शो से बाहर हो गई हैं। आयशा ने बाहर आते ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जब बिग बॉस के घर में आयशा ने एंट्री ली थी तो उनके मन कई सवाल थे जिनके जवाब उन्हें मुनव्वर से चाहिए थे। साथ ही उन्हें मुनव्वर से माफी चाहिए थी।
आयशा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
आयशा ने पोस्ट कर लिखा- ‘ये मुश्किल जर्नी रही। एक इमोशनल रोलर-कोस्टर थी, लेकिन मुझे इतना प्यार और सपोर्ट मिला, जिसे देखकर मैं खुश हूं। ये कभी भी आप लोगों के साथ के बिना नहीं हो सकता था। आप लोगों के प्यार की मैं हमेशा आभारी रहूंगी। जिंदगी सौंप दी है आपके हाथों में, बस आपका प्यार चाहिए। और हां, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त है। ढेर सारा प्यार। आयशा खान।
लगा चुकी हैं कई गंभीर आरोप
इसके बाद आयशा ने कुछ समय पहले भी मुनव्वर के कई राज खोले। आयशा ने कहा कि मुनव्वर ने मेरे साथ रहते हुए किसी एक और लड़की को शादी का रिश्ता भेजा था। आयशा ने ये भी कहा कि मुनव्वर म्यूजिक वीडियो बनाते हैं और एक वीडियो के लिए उन्होंने मुझे कास्ट किया था। और मैं उस वीडियो के लिए पैसे न लूं इसीलिए वो मेरे साथ लिंक हुए। इसके अलावा आयशा ने और भी कई आरोप मुनव्वर पर लगाए। इसके बाद मुनव्वर ने अपनी गलतियां मानी और माफी मांगी।
Updated on:
21 Jan 2024 05:22 pm
Published on:
21 Jan 2024 05:21 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
