
Arun Govil
नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कई टीवी सीरियल्स का फिर से प्रसारण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो रामायण (Ramayan) रहा। दर्शकों का क्रेज रामायण के लिए हैरान करने वाला रहा, सालों बाद भी इस माइथोलॉजिकल शो को उतना ही प्यार मिला। साथ ही ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया। रामायण के फिर से आते ही इसके कलाकारों पर भी फैंस का पूरा ध्यान रहता है। वो अपने फेवरेट राम, सीता और लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले चहेते कलाकारों के बारे में जानने को लगातार उत्सुक रहते हैं। हाल ही में रामायण के राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) ने ट्विटर पर #AskArun नाम से एक सेशन शुरु किया।
अरुण गोविल से इस सेशन में कई फैंस ने ढेर सारे सवाल पूछे लेकिन एक सवाल ने हर किसी का ध्यान खींचा। फैन ने अरुण गोविल से सवाल पूछा- आपके लिए रामायण का सबसे कठिन सीन कौन सा रहा? अरुण गोविल ने जवाब देते हुए बताया कि राजा दशरथ के निधन का समाचार सुनकर उस पर रिएक्शन देना सबसे मुश्किल सीन था। अरुण का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
फैंस ने अरुण गोविल से ऐसे ही कई मजेदार सवाल पूछे और उन्होंने उसका जवाब दिया। बता दें कि दूरदर्शन पर रामायण खत्म हो चुकी है लेकिन जल्द ही स्टारप्लस पर शुरू होने जा रही है। वहीं रामायण ने 16 अप्रैल को एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया था। रामायण पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया। दर्शकों ने रामायण को बेहद पसदं किया और इसके अलावा महाभारत को भी ढेर सारा प्यार मिला।
Published on:
04 May 2020 02:10 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
