TV न्यूज

Anupama Written Updates 26th April 2021: वनराज पर चिल्लाते हुए अनुपमा हुई बेहोश

अनुपमा सीरियल में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वनराज अनुपमा के बीमार होने से परेशान हैं, वहीं काव्या एक बार दोनों को नजदीक देखकर जल जाती है।

Apr 26, 2021 / 11:15 am

Neha Gupta

Rupali Ganguly

नई दिल्ली | अनुपमा वनराज को ढूंढ लेती है और पूछती है कि अपनी जिम्मेदारी संभालने के बजाय वो यहां क्या कर रहा है। वो कहता है कि उसने सबकुछ लेटर में लिख दिया था। उसे समझ नहीं आ रहा काव्या, जिम्मेदारियों और तलाक के बीच में वो क्या करे। वो लेटर लिखने के बाद घर से भाग परेशान होकर निकल गया था, उसके बाद एक छोटा एक्सीडेंट हो गया और किसी ने उसे यहां छोड़ दिया। अनुपमा ताली बजाती है और कहती है कि वनराज को स्पोर्ट्स कोच होना चाहिए। जो बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों, परेशानियों और सच्चाई से भागना सिखाए। वनराज अनुपमा से चुप रहने को कहता है। लेकिन अनुपमा उसे उसकी जिम्मेदारियों से हर बार भागने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाती है।

अनुपमा ने लगाई वनराज को फटकार

अनुपमा कहती है कि जब सबकुछ उसके मुताबिक हो रहा है तब भी वो भाग गया। उसे कम से कम काव्या को बताना चाहिए था। घर पर हर कोई परेशान है, तीन बच्चों का पिता होने के बाद क्यों उसे खुद को संभालना नहीं आता। काव्या इसके लिए भी उसे ही जिम्मेदार मान रही है, पाखी बुरी तरह रो रही है, तोशू दुबई से अपनी जॉब छोड़कर आया, समर हर होटल में ढूंढ रहा है और वो सबकुछ अकेले संभाल रही है। अनुपमा के इतना कहने के बाद भी वनराज चलने से मना कर देता है और अनुपमा बेहोश हो जाती है।

काव्या हुई वनराज को लेकर चिंतित

काव्या वनराज को लेकर परेशान हो जाती है और कहती है कि अनुपमा ने उसे अभी तक कॉल नहीं किया। वो कहती है कि अनुपमा उसके साथ गेम खेल रही है। वो डिवोर्स चाहती ही नहीं है। नंदिनी काव्या को समझाती है लेकिन वो वनराज के पास जाने का तय करती है। किंजल तोशू को वीडियो कॉल करती है और वो मां की हालत के बारे में उसे बताता है।

अद्वैत ने वनराज को बताई अनोखी बातें

अद्वैत अनुपमा का इलाज करता है लेकिन वनराज उसके तरीके देखकर थोड़ा हैरान रह जाता है। अद्वैत बताता है कि महिलाएं पुरुषों से बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है, धैर्य वाली होती हैं लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है। वो वनराज को बताता है कि अनुपमा ठीक है, पुरुष अपनी प्रॉब्लम्स में इतने खोए रहते हैं कि वो महिलाओं को देख ही नहीं पाते हैं। वो आदमी बहुत बीमार होते हैं कि अपनी पत्नी का महत्व नहीं समझते हैं। अद्वैत कहता है कि वनराज बहुत सिंपल कारणों के चलते भाग गया वहीं अनपुम को हाई ब्लड प्रेशन की बीमारी है। उसे अभी ट्रीटमेंट के अंदर रखना होगा। वो किसी परिवार के सदस्य की मदद मांगता है। वनराज कहता है कि अभी थोड़ी देर में वो लोग आ जाएंगे। वनराज सोचता है कि वो पहले ही जिंदगी और जॉब से परेशान है और अब अनुपमा की एक और प्रॉब्लम उसके सिर पर आ गई। सब लोग यहां आएंगे और खर्चे भी बढ़ जाएंगे।

पैसों को लेकर वनराज की बढ़ी चिंता

वनराज रिसेप्शन पर जाता है और पैकेज के बारे में पूछता है। वो बताती है कि 1.5 लाख से लेकर 2.5 लाख तक के पैकेज हैं। वनराज पेमेंट के लिए तोशू का कार्ड देता है और सोचता है कि उसके बच्चे अब बड़े हो गए हैं। अनुपमा को होश आ जाता है और वो कहती है कि उसे घर जाना है। वनराज बताता है कि सब लोग यहीं आ रहे हैं। वो वनराज से पूछती है कि उसने काव्या को बताया या नहीं, पहले जो वो उसके साथ करता था अब वो काव्या के साथ कर रहा है। अनुपमा काव्या को फोन करने के लिए फोन उठाती है और फिर से बेहोश हो जाती है। काव्या वहां आ जाती है और ये देखकर जल जाती है।

(Precap – नर्स अनपुमा की मेडिकल रिपोर्ट अद्वैत को देती है। अनुपमा परिवारवालों से कहती है कि अगर कोई छोटी बात भी होगी तो डॉक्टर उसे बड़ा बना देंगे। अद्वैत वनराज को बताता है कि अनुपमा की ओवरी में ट्यूमर है।)

Hindi News / Entertainment / TV News / Anupama Written Updates 26th April 2021: वनराज पर चिल्लाते हुए अनुपमा हुई बेहोश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.