टोंक में रविवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सचिन पायलट हमारी सरकार पर बोलने से पहले पांच साल की अपनी हालत पर बोले तो सही होगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सचिन पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पायलट साहब को सबसे ज्यादा पता है, 5 साल में उनकी क्या दुर्दशा हुई? कैसे उन्होंने अपनी सरकार में 5 साल निकाले हैं, उनको क्या-क्या दिन देखना पड़ा? वे कहां-कहां घिरे रहे। ये वो ही बता सकते हैं।