टोंक

गौशाला के लिए एक लाख 1 हजार रुपए की राशि दी

गौशाला में गौसेवार्थ के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।

टोंकAug 07, 2021 / 08:22 pm

pawan sharma

गौशाला के लिए एक लाख 1 हजार रुपए की राशि दी

पीपलू. कस्बे की श्रीश्याम गौशाला परिसर में शनिवार को भाजपा मंडल पीपलू एवं गहलोद मंडल पीपलू की बैठक भाजपा नेता रामसहाय वर्मा के आतिथ्य में हुई हैं। इस दौरान रामसहाय वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सोच में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी की पहचान है। ऐसे में हम सभी को आगामी मिशन की तैयारियों को लेकर भी अभी से जुटना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला में गौसेवार्थ सहायता की मांग पर मौके पर ही एक लाख 1 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की हैं।
इस मौके पीपलू पंचायत समिति प्रधान रतनी चंदेल, भाजपा मंडल पीपलू अध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत, गहलोद मंडल अध्यक्ष देवशंकर गुर्जर ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान गौशाला में गायों को हरा चारा, गुड़ खिलाकर सेवा का कार्य भी किया गया। साथ ही हरियाली को लेकर 5 पौधे भी गौशाला परिसर में लगाने का कार्य किया गया। इससे पहले सोहेला, डारडातुर्की जय गुरुदेव आश्रम पर भी बैठक का आयोजन हुआ। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत, सम्मान भी किया गया।
सत्संग से जीवन का कल्याण-गोपालदास

मालपुरा. सदरपुरा में हुए समारोह में दादू पीठाधीश्वर गोपाल लाल ने कहा कि संत समागम एवं सत्संग से ही मनुष्य के जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि संत समागम और हरि कथा दोनो दुर्लभ है।
यह भाग्य से ही मनुष्य को मिला करते है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य का ध्यान एकाग्रता की और जाता है, जिससे वह हरि कथा में लीन होकर अपने जीवन का उद्वार कर सकता है। ओम प्रकाश का स्वागत किया।

Hindi News / Tonk / गौशाला के लिए एक लाख 1 हजार रुपए की राशि दी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.