दरअसल, साउथ के मशहूर अभिनेता मणिकंदन ( South Actor Manikandan ) ने लॉकडाउन के बीच अपनी गर्लफ्रेंड अंजली ( Anjali ) संग शादी कर ली है। दोनों के विवाह की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि दोनों ही काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए निर्देशक सीनू रामासामी ( Director Seenu Ramasamy ) ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। शादी की सबसे अच्छी बात ये रही कि शादी ज्यादा लोग नहीं दिखाई दिए। कोरोनावायरस से बचने के लिए तस्वीरों में लोग मुंह पर मास्क लगाए नज़र आए। अभिनेता पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करते हुए नज़र आए।
जानकारी के अनुसार कपल ने वैसे तो कपल ने ग्रैंड शादी करने का प्लान किया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें सारे प्रोग्राम रद्द करने पड़े। कपल ने रविवार के दिन त्रिपुनिथुरा मंदिर में ही सात फेरे लिए। खास बात ये है कि शादी के लिए जमा की गई राशि को उन्होंने कोरोनावायरस पीड़ितों ( Doantion For Coronavirus Patient ) के लिए दान कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष ( CM Care Fund ) में पैसे दान कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस कमेंट कर उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।