इस गणतंत्र दिवस पर अगर देशभक्ति का डबल डोज चाहिए तो एसएस राजामौली की RRR पहली बेहतरीन चॉइस हो सकती है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर बनी है और दूसरी ये कि RRR ने ऑस्कर नॉमिनेशन पाकर देश का मान बढ़ाया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू की भूमिका में हैं।
•Jan 26, 2023 / 01:28 pm•
Archana Keshri
आरआरआर
इस गणतंत्र दिवस पर अगर देशभक्ति का डबल डोज चाहिए तो एसएस राजामौली की RRR पहली बेहतरीन चॉइस हो सकती है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर बनी है और दूसरी ये कि RRR ने ऑस्कर नॉमिनेशन पाकर देश का मान बढ़ाया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू की भूमिका में हैं।
थुपक्की
थलापति विजय और काजल अग्रवाल स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि सेना का एक अधिकारी अपने सीक्रेट मिशन को फॉलो करते हुए एक आतंकी को पकड़ने के लिए कैसी अपनों की जिंदगी की परवाह भी नहीं करता। बता दें, बॉलीवुड में बनाई गई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'हॉलीडे' इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है।
हे राम
'हे राम' साउथ में बनी एक क्लासिक फिल्म है। यह फिल्म साकेत राम के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो महात्मा गांधी की मौत की साजिश रचने वाले गिरोह में शामिल हो जाता है। कमल हासन की इस फिल्म में भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या की कहानी को दिखाया गया है।
ना पेरू सूर्या, ना इलू इंडिया
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन सूर्या नाम के एक आर्मी ऑफिसर भूमिका में हैं। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में एक गुस्सैल शख्स की भूमिका निभाई हैं, लेकिन ये शख्स अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए खुद के गुस्से पर कंट्रोल करता है और अपना कर्तव्य बखूबी निभाता है।
सई रा नरसिम्हा रेड्डी
'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी, नयनतारा, अमिताभ बच्चन, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, अनुष्का शेट्टी ने मेन रोल अदा किया हैं। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र से भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ नरसिम्हा रेड्डी की लड़ाई की कहानी को दिखाया गया है।
श्रीमंतुडु
इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने एक ऐसा रोल अदा किया है जो शहर की लग्जरी लाइफ को छोड़ अपना जीवन गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित कर देते हैं। फिल्म में हमारे देश के ग्रामीण अंचलों के महत्व को दिखाया गया है और एक सामाजिक संदेश भी दिया गया है।
पिकेट 43
पृथ्वीराज सुकुमारन और जावेद जाफरी की मलयालम फिल्म 'पिकेट 43' दोस्ती और देश के लिए प्यार की कहानी को बयां करती है। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म कश्मीर में अकेले पिकेट की रखवाली करने वाले एक भारतीय सेना के जवान और एक पाकिस्तानी सैनिक की दोस्ती की कहानी से जुड़ी है। मेजर रवि इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं।
महात्मा
इस फिल्म में श्रीकांत लीड रोल करते नजर आए हैं। इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक गुंडा महात्मा गांधी के विचारों के जरिए अच्छा इंसान बन जाता है और फिर वह अपने देशवासियों के हित में काम करने लगता है।
Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Tollywood / गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का जज्बा जगा देगीं साउथ की ये शानदार फिल्में