‘पुष्पा 2’ रिलीज डेट पर गहराया संकट (Pushpa 2 Release date)
फिल्म ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा: द राइज़ का सिक्वल है। इसके पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। अब दूसरा पार्ट आने वाला था लेकिन पुष्पा 2 के रिलीज होने पर संकट आ गया है। पुष्पा 2 के एक अहम कलाकार ने रातों रात फिल्म से अपना नाम पीछे ले लिया है, जिस वजह से मेकर्स चिंता में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 के एडिटर एंटनी रूबेन ने खुद का नाम फिल्म से साइड कर लिया है, जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। यह भी पढ़ें