
दिल्ली हिंसा पर रजनीकांत ने सरकार और अमित शाह पर किया कमेंट, कमल हासन ने कहा- बहुत खूब दोस्त
मुंबई। अभिनेता व राजनेता कमल हसन ने रजनीकांत द्वारा दिल्ली में भड़की हिंसा पर नियंत्रण करने में असफल रही केंद्रीय सरकार की आलोचना वाले कमेंट का स्वागत किया है। रजनीकांत ने कहा था कि दिल्ली में हुई हिंसा और मारे गए लोग केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस विंग की असफलता का नतीजा है, जो कि और कुछ नहीं गृहमंत्री अमित शाह की असफलता है।
रजनीकांत ने बुधवार को कहा था कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा को नियंत्रित करने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असफल रहे। इसके ठीक बाद ही कमल हासन ने ट्वीट के माध्यम से कहा, 'बहुत खूब दोस्त रजनीकांत। ऐसे ही सामने आओ। यह रास्ता सही रास्ता है, न कि कोई अलग रास्ता है। यह प्रतिस्पर्धा में किंग का रास्ता है।'
रजनीकांत ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन हिंसक नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने अपना पुराना बयान दोहराया कि अगर नागरिकता संशोधन एक्ट से कोई भी मुसलमान प्रभावित हुआ तो सबसे पहले वह खड़े होंगे।
Published on:
27 Feb 2020 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
