टॉलीवुड

इस बेसहारा मुस्लिम लड़की की मदद करने आगे आए अल्लू अर्जुन, पिता की मौत ने बनाया बेसहारा

एक्टर अल्लू अर्जुन ( allu arjun ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया है।

Nov 11, 2022 / 05:33 pm

Riya Jain

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज'( pushpa: the rise ) से पूरे देश में मशहूर हो चुके एक्टर अल्लू अर्जुन ( allu arjun ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। दरअसल लड़की के पिता का कोरोना में निधन हो गया। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। यह पूरा कोर्स चार वर्ष का है।

केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम लड़की उनसे मिलने आई ताकि वह उनसे मदद मांग सके। लड़की ने बारहवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हालांकि खराब परिस्थतियों के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं कर पाई। उनके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया।

allu_arjun_trending_on_social_media.jpg

जिलाधिकारी ने आगे लिखा,’मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते हमने तय किया कि उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने की ठानी। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।’

Hindi News / Entertainment / Tollywood / इस बेसहारा मुस्लिम लड़की की मदद करने आगे आए अल्लू अर्जुन, पिता की मौत ने बनाया बेसहारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.