28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि उपज मंडी में आने लगा नया अनाज, एक क्विंटल में २० किलो गीला अनाज होने से नहीं मिल रहा किसानों को भाव

व्यापारी हाथों से लगा रहे पता

2 min read
Google source verification
व्यापारी हाथों से लगा रहे पता

व्यापारी हाथों से लगा रहे पता

गेहूं २३५० से २५०० रुपए क्विंटल तो सरसों ५२०० से ५५०० रुपए क्विंटल में व्यापारी कर रहे खरीदी

टीकमगढ़. कृषि उपज मंडी में रबी सीजन का अनाज आने लगा है। अनाज के दाने गीले होने से व्यापारियों द्वारा औने पौने दाम लगाए जा रहे है। व्यापारियों के भाव रास नहीं आने से किसानों ने अनाज को सूखाने के लिए मंडी मैदान में फैला दिया है। इसके बाद भी अनाज के उचित दाम नहीं मिल रहे है। औने पौने दाम मिलने से कई किसान अनाज को वापस घर ले गए है।
सोमवार को पत्रिका कृषि उपज मंडी मैदान में पहुंची।

वहां पर किसान रबी सीजन का नया अनाज लेकर आए और जमीन पर बेचने के लिए ढेर लगाने लगे। नया अनाज देखते ही व्यापारियों ने भाव लगाना शुरू किया, लेकिन गेहूं का दाना गीला निकल रहा था। गीले अनाज के भाव २३५० रुपए क्विंटल और सूखे अनाज का भाव २५०० रुपए क्विंटल का भाव मिला। लेकिन वहां पर उधारी में ज्यादा कीमत और नकद में कम कीमत मिल रही थी।

खेत से मंडी में लाए अनाज
किसान घनश्याम यादव और गोर्वधन राजपूत ने बताया कि रात्रि में गेहूं की थ्रेसिंग हुई थी। मजदूर और खाद के रुपए चुकाने के लिए खेत से मंडी में अनाज लेकर आ गए, लेकिन सही भाव नहीं मिले है। किसानों ने बताया कि पुराना गेहूं २८०० रुपए क्विंटल, पंजीयन केंद्र पर २६०० रुपए क्विंटल और नया अनाज २३५० रुपए क्विंटल से २५०० रुपए क्विंटल व्यापारियों द्वारा खरीदा जा रहा है।

एक क्विंटल में निकल रहा २० किलो गीला अनाज
मंडी के व्यापारियों और तौल कर्मचारियों ने बताया कि रबी सीजन का नया अनाज मंडी में आने लगा है, लेकिन गीला है। एक क्विंटल में २० किलो गीला अनाज निकल रहा है। जिससे किसान को फायदा और व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। किसानों द्वारा पहले इस अनाज को मैदान में फैलाया जा रहा है। जिससे वह कुछ हद तक सूख जाए। इसके बाद तौल कराई जाएंगी।
इनका कहना
मंडी में नए अनाज का आना शुरू हो गया है। गीले अनाज का भाव कम और सूखे अनाज का भाव अच्छा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि अच्छे दामों लेने के लिए सूखा अनाज लाए। यहां पर नकद भुगतान किया जा रहा है। अगर व्यापारियों और कर्मचारियों लापरवाही की जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
घनश्याम दास प्रजापति, सचिव कृषि उपज मंडी टीकमगढ़।