25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस पर वृद्धों का आशीर्वाद लेने वृद्धाश्रम पहुंचे कलेक्टर

वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर

less than 1 minute read
Google source verification
वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर

वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर

हार फू ल माला पहनाकर और मिठाई देकर दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

टीकमगढ़. ओरछा मंगलवार धनतेरस के पावन पर्व पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने अपना महत्वपूर्ण समय रामराजा वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ व्यतीत किया। कलेक्टर ने ना सिर्फ वृद्धों की समस्या सुनी, बल्कि उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। कलेक्टर ने सभी वृद्धों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आईएएस अधिकारी ने वृद्धों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिए।
कलेक्टर ने मंगलवार दोपहर को रामराजा वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां पर सबसे पहले उन्होंने वृद्धाश्रम के वृद्धों के साथ सुंदरकांड की आरती की। आरती के बाद उन्होंने वद्धाश्रम के सभी कमरों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के एक एक वृद्ध से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। इस दौरान वृद्धों ने पानी और ड्रेनेज की समस्या से अवगत कराया। समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने सम्बंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर समस्या के तत्काल समाधान करने की बात कही। वृद्धों को दिये जाने वाले भोजन के बारे में भी जाना और सभी वृद्धों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा की। इसके बाद कलेक्टर ने सभी वृद्धों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के सभी वृद्धों की हार फू ल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई के पैकेट देकर उन्हें शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद लिया।
कलेक्टर ने सभी वृद्धों के छूए पैर
रामराजा वृद्धाश्राम में इसके पहले भी कई कलेक्टर वृद्धों से मिलने पहुंचे। हालांकि सभी में वृद्धों के प्रति एक विशेष प्रेम दिखाई दिया, लेकिन वृद्धों के प्रति जो सम्मान कलेक्टर में दिखा वैसा पूर्व के अधिकारियों में नहीं दिखा। इसके पहले भी कई कलेक्टर यहां पर आयोजन में आए, लेकिन किसी ने वृद्धों के पैर नहीं छूए।