bell-icon-header
मंदिर

ये हैं दुनिया के 10 चमत्कारिक मंदिर, इनका रहस्य कर देता है हैरान

यहां ऐसे चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिरों की संख्या एक दो में नहीं बल्कि हजारों में है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है ऐसे ही 10 चमत्कारी मंदिरों का रहस्य, उनकी खासियत जानकर आप भी कहेंगे वाह…

Jan 18, 2023 / 02:08 pm

Sanjana Kumar

 

भारत ऐसा देश है, जहां आपको हर गांव या शहर में मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत ऐसा देश भी है, जहां के मंदिर चमत्कारों के कारण दुनिया भर में जाने जाते हैं। इनका रहस्य वैज्ञानिकों को भी आश्चर्य से भर देता है। यहां ऐसे चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिरों की संख्या एक दो में नहीं बल्कि हजारों में है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है ऐसे ही 10 चमत्कारी मंदिरों का रहस्य, उनकी खासियत जानकर आप भी कहेंगे वाह…

 

 

तिरुपति बालाजी मंदिर
भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान बालाजी ने धन के देवता कुबेर से अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी रकम उधार ली थी। मान्यता है कि इस उधारी का कर्ज चुकाने आज भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और मंदिर में अपनी श्रद्धा से धन, सोना आदि का चढ़ावा चढ़ाते हैं। इसकी एक खासियत यह भी है कि तिरुपति बालाजी का यह मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में पहले स्थान पर आता है। यानी आप यहां यह भी कह सकते हैं कि ‘यह है दुनिया का सबसे अमीर मंदिर।’

kashi_vishwanath_mandir.jpg

काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी में स्थित यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के पसंदीदा स्थानों में से एक स्थान माना गया है। पौराणिक कथाओं में जिक्र मिलता है कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है। माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से और गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: Shani Gochar 2023 : शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, इस राशि के लोग भूलकर भी न करें ये गलतियां, साढ़े साती के प्रकोप से बचने करें ये उपाय

ये भी पढ़ें: नए साल में बृहस्पति का गोचर (Guru Gochar 2023) इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, चारों तरफ से मिलेंगी खुशियां

meenakshi_amman_mandir.jpg

मीनाक्षी अम्मन मंदिर
मीनाक्षी अम्मन मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह माता पार्वती को समर्पित मंदिर है। अपनी वास्तुकला के लिए यह मंदिर दुनिया भर में अपनी खास पहचान रखता है। यह मंदिर देश के बाकी मंदिरों से काफी अलग इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इस मंदिर में शिव और देवी पार्वती दोनों की एक साथ पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सुंदरेश्वर के रूप में जन्मे भगवान शिव ने पार्वती (मीनाक्षी) से शादी करने के लिए मदुरई का दौरा किया था।

kamakhya_mandir.jpg

कामाख्या मंदिर
असम में स्थित कामाख्या देवी का मंदिर माता के शक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर चमत्कारी और रहस्यमयी माना जाता है। माना जाता है कि यहां देवी पूरे साल में 5 दिन के लिए रजस्वला भी होती हैं। इन दिनों ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तक लाल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: एक मंदिर ऐसा भी जहां ताले में कैद है विष्णु की प्रतिमा, मूर्ति से आती हैं राम नाम की आवाजें

ये भी पढ़ें: Kankali Mata Mandir यहां मां के चमत्कार देखने उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन मात्र से होती है मुराद पूरी

sabrimala_mandir.jpg

सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला में भगवान अयप्पन का मंदिर है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान अयप्पा भगवान शिव और विष्णु जी के मोहिनी रूप का ही अस्तित्व हैं। इस मंदिर में मासिक धर्म वाली महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है।

 

ये भी पढ़ें: यह है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर, कहलाता है धरती का स्वर्ग

ये भी पढ़ें: ये है सबसे बड़ा जैन तीर्थ, इसे देखे बिना अधूरा माना जाता है जीवन

somnath_mandir.jpg

सोमनाथ मंदिर
गुजरात का यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना गया है। इतिहास बताता है कि इस मंदिर को कई बार तोड़ा गया लेकिन कई बार ध्वस्त होने के बावजूद इस मंदिर का निर्माण भी बार-बार किया गया। यही कारण है कि यह मंदिर आज भी अस्तित्व में है।

kailash_parvat.jpg

कैलाश पर्वत
हिमालय पर्वत की उच्चतम शृंखला मानसरोवर में स्थित इस पवित्र स्थल के बारे में कहा जाता है कि भगवान शिव स्वयं यहां विराजे हैं। वहीं यह स्थल पृथ्वी का केंद्र बिन्दु भी है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर कैलाश मानसरोवर पर स्थित है। इसी पर्वत के आगे मेरु पर्वत है कैलाश पर्वत से मेरु पर्वत तक का यह इलाका देवलोक के नाम से पहचाना जाता है। रहस्य और चमत्कार से परिपूर्ण इस स्थान की महिमा हमें वेदों और पुराणों में भी देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: तांत्रिक क्रियाओं के लिए जाना जाता है यह हिन्दु तीर्थ, ये रहस्य जानकर हैरान हो जाएंगे आप

ये भी पढ़ें: यह है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर, गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इसका नाम


shani_shingrapur_mandir.jpg


शनि शिंगणापुर
भारत देश में आपको सूर्य पुत्र शनिदेव के कई मंदिर देखने को मिलेंगे। इन्हीं मंदिरों में से एक प्रमुख मंदिर है महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में स्थित शिंगणापुर का शनि मंदिर। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां स्थित शनि देव की पाषाण प्रतिमा बिना किसी छत्र के खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित की गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी शिंगणापुर शहर में शनि महाराज का इतना खौफ है कि शहर के अधिकांश घरों में खिड़की, दरवाजे और तिजोरियाँ नहीं हैं। दरवाजों की जगह पर्दे लगे हैं। लेकिन खुले घर-दुकानों के बावजूद यहां कभी चोरी की वारदातें सामने नहीं आतीं। यहां माना जाता है कि यहां चोरी करने वाले को खुद शनि देव सजा देते हैं। इस सजा के कई उदाहरण भी यहां लोग आसानी से दे देते हैं।

karni_mata_mandir.jpg

 

करणी माता मंदिर
राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता का मंदिर भारत के अनोखे और रहस्यमयी मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में 25,000 से ज्यादा काले चूहे रहते हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति चूहों की जूठी चीजें खाने की बजाय उसे फेंकना पसंद करता है। लेकिन इस मंदिर में भक्तों को चूहों का जूठा प्रसाद ही दिया जाता है और इसकी विशेषता यह है कि इस प्रसाद को खाने के बाद आज तक कोई बीमार भी नहीं पड़ा। जबकि लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। यहां चूहों के लिए भोजन की एक सुव्यवस्थित ढंग से व्यवस्था की गई है। माना जाता है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे पैरों को ऊपर उठाने की बजाय घसीटकर चलें। दरअसल यदि मंदिर में चलते हुए एक भी चूहा आपके पैरों के नीचे आ गया तो, इसे एक बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। वहीं इसके विपरीत अगर कोई चूहा आपके पैरों के ऊपर से गुजर जाए तो माना जाता है कि आप पर माता रानी की विशेष कृपा बरसेगी। वहीं यदि इन काले चूहों के बीच आपने किसी सफेद चूहे को देख लिया तो, आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: धर्मनिरपेक्षता दर्शाता गर्व से खड़ा है यह मंदिर है दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मंदिर, यहां घूमकर मिलेगा सुकून

ये भी पढ़ें: यह है दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर, ये वैज्ञानिक तथ्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप


ajanta_ellora_mandir.jpg

अजंता एलोरा के मंदिर
अजंता एलोरा की गुफाएं देश के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं। ये गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काट कर बनाई गई हैं। इनमें 29 गुफाएं अजंता में और 34 गुफाएं एलोरा में हैं। इन गुफाओं को विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है। इन गुफाओं को बनाने का श्रेय राष्ट्रकूट वंश के शासकों को दिया जाता है। इन गुफाओं से जुड़े रहस्यों को समझने के लिए वैज्ञानिक आज भी शोध में व्यस्त रहते हैं।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Temples / ये हैं दुनिया के 10 चमत्कारिक मंदिर, इनका रहस्य कर देता है हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.