17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT SPECIAL NEWS: सूरत से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वृंदावन में किया भागवत कथा अनुष्ठान

- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हुआ था अनुष्ठान, देश के 26 राज्यों के श्रद्धालु भी रहे मौजूद  

2 min read
Google source verification
SURAT SPECIAL NEWS: सूरत से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वृंदावन में किया भागवत कथा अनुष्ठान

SURAT SPECIAL NEWS: सूरत से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वृंदावन में किया भागवत कथा अनुष्ठान

सूरत. कार्तिक मास में दीपदान, कथा अनुष्ठान, यज्ञ-हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। ऐसा ही धार्मिक अनुष्ठान सूरत के श्रद्धालुओं की ओर से वृंदावन की कुंज गलियों में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा 14 नवंबर से किया गया। इसकी पूर्णाहुति मंगलवार सुबह जड़खोरधाम के मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्रदास देवाचार्य के सानिध्य में होगी।

वृंदावन के फोगला आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के आयोजक अग्रवाल समाज ट्रस्ट सूरत के अध्यक्ष सुशील बजाज ने बताया कि सवा तीन सौ से ज्यादा यजमान परिवारों के साथ वृंदावन के फोगला आश्रम में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के मौके पर कथा की शुरुआत मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के मुखारविंद से की गई थी। कथा में देश के 26 राज्यों के दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु प्रतिदिन भगवद्नाम स्मरण कर रहे हैं। कथा में व्यासपीठ से संत राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं के दैनिक जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन का महत्व बताया। कथा आयोजन के सिलसिले में अग्रवाल समाज ट्रस्ट के मुरारी सर्राफ, ललित बजाज, शंकर मोर, संजय जगनानी, विश्वनाथ पचेरिया, राजकुमार सर्राफ, कैलाश केजरीवाल समेत अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

- रजत व्यासपीठ की गई तैयार :

करीब छह माह की तैयारियों के बाद अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से वृंदावन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। श्रीलक्क्ष्मीनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के मोनू देवड़ा ने बताया कि कथा के अलावा रात्रि में रासलीला, भजन संध्या आदि के आयोजन होते हैं। वहीं, श्रद्धालुओं ने यमुना दर्शन, दीपदान, गौसेवा, संत सेवा, परिक्रमा में भी भाग लिया। इसमें श्रीलक्क्ष्मीनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से रजत व्यासपीठ का भी निर्माण करवाया गया। वृंदावन में मंगलवार को कथा पूर्णाहुति के बाद यह रजत व्यासपीठ सूरत में होने वाली भागवत कथाओं में संतवृंद व व्यास कथाकारों के उपयोग में लेने की जानकारी दी गई।