23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत

अशोभनीय टिप्पणी मामले में प्रतिपक्ष नेता का फूंका पुतला

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत

SURAT NEWS: भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत

सूरत. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बृज क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के गुरुवार को सूरत पहुंचने पर मगदल्ला एयरपोर्ट पर विप्रसेना की ओर से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सज्जन महर्षि ने बताया कि विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक व राजस्थान भाजपा के नेता मुकेश दाधीच गुरुवार दोपहर सूरत आए। इस दौरान दाधीच का सूरत एयरपोर्ट पर विप्रसेना की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर गुजरात प्रभारी दिनेश शर्मा, संरक्षक महेंद्र शर्मा, व मेघराज पंचारिया, जिला उपाध्यक्ष किशन शर्मा व कन्हैयालाल पालीवाल, जिला युवा अध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जय शर्मा, कोषाध्यक्ष महावीर सारस्वत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। इसके बाद भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सूरत कपड़ा मंडी के जापान मार्केट समेत अन्य स्थल पर भी पहुंचे और वहां भी उनका कपड़ा व्यापारियों ने साफे व दुपट्टे से स्वागत किया। विप्र सेना के अग्रणी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे गोडादरा स्थित विप्रसेना कार्यालय में मुकेश दाधीच का स्वागत अभिनंदन व संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर 31 को


सूरत. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन 31 अगस्त को वेसू में वीआईपी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह सुबह साढ़े न बजे से श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के अंजनी हॉल में किया जाएगा।

अशोभनीय टिप्पणी मामले में प्रतिपक्ष नेता का फूंका पुतला


सूरत. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रति अशोभनीय टिप्पणी के मामले में गुरुवार को भाजपा सूरत महानगर इकाई की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नानपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास संसद में प्रतिपक्ष नेता अधीररंजन चौधरी का पुतला फूंका। गत दिवस कांग्रेस नेता व संसद में प्रतिपक्ष नेता अधीररंजन चौधरी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के बजाय राष्ट्रपत्नि बोल दिया था। इसके बाद से ही भाजपा की ओर से दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में गुरुवार शाम भाजपा सूरत महानगर इकाई की ओर से नानपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिपक्ष नेता अधीररंजन चौधरी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में पुतला फूंका।