
Surat/ पोंक की जायका लेने जेब पर पड़ेगा भारी, प्रति किलो 100 रुपए की बढ़ोतरी
सूरत। शीत ऋतु में पोंक खान - पान के शौकीन सूरतीयों की पहल पसंद बन जाता है। लोग परिवार के साथ पोंक का जायका लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार पोंक का जायका भी जेब पर भारी पड़ेगा। क्योंकि पिछले वर्ष के मुकाबले प्रति किलो 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
शीत ऋतु में सूरत जिले में पोंक की फसल होती है। फसल की कटाई के साथ पोंक बाजार में पहुंच गए है। सूरत और बारडोली में पोंक नगरी भी बन चुकी है तो शहर में अलग अलग जगह पोंक की दुकानें खुल गई है। शीत ऋतु शुरू होते ही पोंक की राह देखने वाले सूरती अब पोंक का जायका लेने पहुंच रहे हैं। घोड़ दौड़ रोड पर पोंक की दुकानें खोलने वालों ने बताया कि इस बार पोंक के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष प्रति किलो पोंक के दाम 500 रुपए थे, लेकिन इस बार 600 रुपए प्रति किलो है। पोंक के साथ खाई जाने वाली तीखी सेव, लिंबू - मरी सेव के दाम भी 50 रुपए तक बढ़ गए है।
इस लिए बढ़े पोंक के दाम
पोंक विक्रेताओं ने बताया कि दक्षिण में सूरत ही एक ऐसा जिला है, जहां के किसान पोंक की फसल उगाते हैं। पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी किसानों ने पोंक की बुआई की थी, लेकिन मानसून के अंतिम दौर में हुई भारी बारिश से 30 से 40 फीसदी फसल को नुकसान हुआ। कम उत्पादन के साथ ही पोंक वड़ा बनाने के लिए उपयोग में लिए जाने वाले तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसी वजह से पोंक और सेव दोनों के ही दाम में बढ़ोतरी हुई है।******
Published on:
05 Dec 2022 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
