scriptEV Sales in India: ईवी की बिक्री बढ़ी, लेकिन देश में पांचवें से सातवें नंबर पर आया गुजरात | is gujarat dropping numbers in ev vehicle sales | Patrika News
सूरत

EV Sales in India: ईवी की बिक्री बढ़ी, लेकिन देश में पांचवें से सातवें नंबर पर आया गुजरात

वित्तीय वर्ष 2024 में कुल ईवी की बिक्री 17,52,406 हुई है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह बिक्री 12,47,120 थी। गुजरात राज्य में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

सूरतJul 10, 2024 / 06:27 pm

shailendra tiwari

EV news in Surat

उत्तर प्रदेश अब भी सबसे आगे, टॉप फाइव में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान

शैलेंद्र तिवारी

देश में ईवी की बिक्री में बड़ी तेजी देखने में आई है। अगर वित्तीय वर्ष 2024 के आंकड़ों को मानें तो देश में ईवी की बिक्री में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 41 फीसदी की ग्रोथ हुई है और देश में 1.7 मिलियन ईवी की बिक्री दर्ज की गई है। जिसमें 55 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया की है। इसके बाद 32 फीसदी हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ने हासिल की है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले बिक्री बढ़ने के बाद भी गुजरात ईवी की खरीदी में सातवें नंबर है, जबकि पिछले साल वह पांचवें पर था। पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश 17.42 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बरकरार है।
जेएमके रिचर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024 में कुल ईवी की बिक्री 17,52,406 हुई है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह बिक्री 12,47,120 थी। गुजरात राज्य में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वाहनों की बिक्री बढ़ी है, लेकिन देश की कुल बिक्री में उसकी हिस्सेदारी घटी है। इस वित्तीय वर्ष में 1,92,458 ईवी की बिक्री हुई है, जबकि पिछले बार यह नंबर 1,04,099 था।
इलेक्ट्रिक कार: इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। देश में कुल 99085 ई-कारों की बिक्री हुई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 81.9 फीसदी ज्यादा है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर : इस सेगमेंट में 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 10,09,356 गाडि़यों की खरीदी की गई।
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स: वित्त वर्ष 2024 में इस सेगमेंट में 6,34,969 थ्री व्हीलर्स की बिक्री हुई। जो पिछले की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा था।

इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें): इस सेगमेंट में वित्तीय वर्ष में 3708 की बिक्री हुई, जो पिछली बार की तुलना में 84 फीसदी ज्यादा रही।

रोड टैक्स पर 50 फीसदी की छूट

गुजरात में ईवी कारों पर अधिकतम 1.5 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है, जबकि दोपहिया वाहनों पर अधिकतम 20 हजार रुपए की छूट है। वहीं रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट दी जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य रोड टैक्स में सौ फीसदी छूट दे रहे हैं और सब्सिडी भी ज्यादा दे रहे हैं।

देश की बिक्री में राज्‍यों की हिस्सेदारी

राज्‍य 2024 2023
उत्तर प्रदेश 17.42 15.15
महाराष्ट्र 12.08 12.72
कर्नाटक 9.66 9.14
तमिलनाडु5.77 5.76
राजस्थान5.61 7.08
बिहार5.505.02
गुजरात5.056.50
नोट- डेटा प्रतिशत में, जेएमके रिचर्स

Hindi News/ Surat / EV Sales in India: ईवी की बिक्री बढ़ी, लेकिन देश में पांचवें से सातवें नंबर पर आया गुजरात

ट्रेंडिंग वीडियो