15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच महीने बाद फिर से शुरू होगी दहेज-घोघा रो- रो फेरी सर्विस

नई दिल्ली से मिली हरी झंडी10 मार्च तक दिन में सिर्फ एक ही बार चलाई जाएगी

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Feb 23, 2020

पांच महीने बाद फिर से शुरू होगी दहेज-घोघा रो- रो फेरी सर्विस

पांच महीने बाद फिर से शुरू होगी दहेज-घोघा रो- रो फेरी सर्विस

भरुच. दहेज एवं घोघा के बीच पिछले पांच माह से बंद पड़ी रोपेक्स रो-रो फेरी सर्विस को दोबारा चालू किया जाएगा। नई दिल्ली में शिपिंग मंत्री की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके तहत चौबीस फरवरी से फेरी सर्विस दोबारा से चालू होगी। सरकार की ओर से दहेज बंदरगाह पर ड्रेजिंग कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद रो-रो फेरी सर्विस को चलाने वाली कंपनी ने दस मार्च तक दिन में एक ही बार फेरी को चलाने का निर्णय किया है।
भरुच जिले के दहेज एवं भावनगर जिले के घोघा बंदरगाह के बीच वर्ष 2017 में रोपेक्स रो-रो फेरी सर्विस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। फेरी सर्विस के चालू होने के बाद सड़क मार्ग की आठ सौ किमी की दूरी जहाज से मात्र एक घंटे की हो गई थी, जिससे यात्रियों के समय की बचत हो रही थी। दहेज व घोघा बंदरगाह पर ड्रेजिंग का काम नहीं होने से जहाज को चलाने के लिए समुद्र में पांच मीटर गहराई का ड्राफ्ट भी नहीं मिल पा रहा था।
इस कारण कंपनी को घाटा हो रहा था, इसी वजह से पिछले पांच महीने से रो- रो एवं रोपेक्स फेरी सर्विस को बंद कर दिया गया था। कुछ समय पहले नई दिल्ली में शिपिंग मंत्री मनसुख मांडविया ने बैठक कर घोघा- दहेज फेरी सर्विस को फिर से चालू करने का निर्देश दिया। गुजरात सरकार की ओर से दहेज बंदरगाह पर ड्रेजिंग काम करने का आश्वासन दिए जाने के बाद बंद फेरी सर्विस को दोबारा से चालू करने का रास्ता खुल गया है।


रोपेक्स रो- रो फेरी सर्विस की समय सारिणी:-
दिनांक माह समय
24 फरवरी 5.30 शाम
25 फरवरी 6.00 शाम
26 फरवरी 6.30 शाम
27 फरवरी 7.00 शाम
1 मार्च 8.30 शाम
2 मार्च 9.00 सुबह
3 मार्च 10.00 सुबह
4 मार्च 11.30 सुबह
5 मार्च 12.30 दोपहर
6 मार्च 2.00 दोपहर
7 मार्च 3.00 दोपहर
8 मार्च 4.00 दोपहर
9 मार्च 5.00 शाम
10 मार्च 5.30 शाम