scriptयूपी के प्रयागराज में 5 हजार से भी से अधिक किसान आज से करेंगे जल सत्याग्रह आंदोलन | Patrika News
प्रयागराज

यूपी के प्रयागराज में 5 हजार से भी से अधिक किसान आज से करेंगे जल सत्याग्रह आंदोलन

Kisan Union Water Satyagraha: प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को अनसुना करने और समय से पूरा न करने पर आज भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह 5 हजार से भी अधिक किसानों के साथ यमुना नदी में करेगें जल सत्याग्रह आंदोलन।

प्रयागराजJun 24, 2024 / 08:57 am

Pravin Kumar

Kisan Union Water Satyagraha
Kisan Union Water Satyagraha: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी तमाम मांगों को लेकर आज 11 बजे से जल सत्याग्रह किए जाने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने से वह आहत है इसलिए मदारीपुर कंजासा गांव के पास हुआ यमुना नदी के पानी में खड़े होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक पिछले कई महीनो से किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर ज्ञापन दिए गए लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों के स्तर पर किसी भी मांग को निष्पादित नहीं किया गया। इससे आहत होकर भारतीय किसान यूनियन ने जल सत्याग्रह का निर्णय लिया है।
इन विभागों के खिलाफ करेंगे जल सत्याग्रह

भारतीय किसान यूनियन के लोग राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण, ग्रामीण विकास और ग्रामीण विकास क्षेत्र में यमुनानगर इलाके में बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की समस्याओं आदि 26 सूत्री मांगो लेकर आज से करेंगे जल सत्याग्रह।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह का कहना है कि इस जल सत्याग्रह में 5 हज़ार से भी अधिक किसान जुड़ेंगे और इस जल सत्याग्रह के जरिए किसानों की आवाज प्रदेश की योगी सरकार तक पहुंचाकर किसानों को न्याय दिलाएंगे।

Hindi News/ Prayagraj / यूपी के प्रयागराज में 5 हजार से भी से अधिक किसान आज से करेंगे जल सत्याग्रह आंदोलन

ट्रेंडिंग वीडियो