bell-icon-header

Mumbai News Live Updates: ठाणे में जोरदार बारिश, भिवंडी में सड़के पानी में डूबी, उफनते नाले में व्यक्ति बहा

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों- ठाणे, पालघर, रायगढ़, नागपुर आदि में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया। इसके प्रभाव से अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया। आज ठाणे और पालघर जिलों में स्कूल-कॉलेजो में छुट्टी घोषित की गई है। लगातार बारिश के चलते कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिसके बाद नदी के किनारे बसे छह गांवों को खाली कराया जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 घंटों के दौरान मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। जबकि मुंबई सहित कोंकण के कुछ भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार से बारिश से राहत मिलने का अनुमान जताया गया है।

Published: July 28, 2023 05:06:57 pm

Dinesh Dubey

28 Jul, 2023 | 05:03 PM

ठाणे में जोरदार बारिश, भिवंडी में सड़के पानी में डूबी, उफनते नाले में व्यक्ति बहा

Thane Bhiwandi Rain: ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में गंभीर जल-जमाव देखा गया। कई सड़के जलमग्न हो गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीँ, ठाणे शहर के कलवा इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति फिसलकर उफनते नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। व्यक्ति की तलाश जारी है। ठाणे में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद कई नाले उफान पर हैं।

28 Jul, 2023 | 03:01 PM

भीमा कोरेगांव मामले में वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को SC ने दी जमानत

Bhima Koregaon Case: सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2018 से जेल में बंद भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी वर्नोन गोंसाल्वेस (Vernon Gonsalves) और अरुण फरेरा (Arun Ferreira) को जमानत दी है। दोनों गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत दर्ज मामले में 5 साल से जेल में बंद है। 2018 में पुणे के भीमा कोरेगांव में जाति-आधारित हिंसा भड़की थी। कोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय तक हिरासत में रखे जाने के बाद आरोपियों को जमानत दिया जाना चाहिए। हालांकि शीर्ष कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद महाराष्ट्र छोड़कर नहीं जाने की शर्त रखी है।

28 Jul, 2023 | 12:22 PM

लातूर कलेक्टर कार्यालय में 26 करोड़ रुपये का गबन, आरोपी क्लर्क पर गिरी गाज

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर जिला कलेक्टर कार्यालय में 26 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी क्लर्क को जिले की औसा तहसील में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीजेपी के विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर के एक सवाल के लिखित उत्तर में राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि क्लर्क और 3 अन्य लोग लातूर तहसीलदार के बैंक खाते से 25.91 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 Jul, 2023 | 05:30 AM

महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai Rains: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों- ठाणे, पालघर, रायगढ़, नागपुर आदि में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया। इसके प्रभाव से अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया। आज ठाणे और पालघर जिलों में स्कूल-कॉलेजो में छुट्टी घोषित की गई है। लगातार बारिश के चलते कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिसके बाद नदी के किनारे बसे छह गांवों को खाली कराया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 घंटों के दौरान मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। जबकि मुंबई सहित कोंकण के कुछ भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार से बारिश से राहत मिलने का अनुमान जताया गया है।

Hindi News / State / Mumbai News Live Updates: ठाणे में जोरदार बारिश, भिवंडी में सड़के पानी में डूबी, उफनते नाले में व्यक्ति बहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.