scriptमैनपुरी में महिला SHO की दबंगई, वीडियो बना रही 12 साल की किशोरी को जमीन पर पटक कर पीटा, वीडियो वायरल | Lady sho beat a girl brutally for making video of fight girl admitted to hospital | Patrika News
मैनपुरी

मैनपुरी में महिला SHO की दबंगई, वीडियो बना रही 12 साल की किशोरी को जमीन पर पटक कर पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक 12 साल की बच्ची को महिला एसएचओ ने जमीन पर पटक कर पीटा, लड़की की गलती बस ये थी वह झगड़े का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर रही थी। लड़की की हालत अब बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैनपुरीJul 17, 2024 / 04:05 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मामला सामने आया है जहां एक 12 साल की लड़की के साथ महिला पुलिस ने बर्बरता से पिटाई की। बच्ची अपने फोन में झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। महिला पुलिस के कहने पर उसने वीडियो बंद नहीं की तो उसने बच्ची की पिटाई की। इसके कारण लड़की की हालत काफी खराब हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। 

वीडियो बना रही बच्ची की कर दी पिटाई

आरोप है कि झगड़े का वीडियो बना रही 12 वर्षीय आंशी से मोबाइल छीन कर उसकी पिटाई कर दी। लड़की की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार की सुबह पैक्सफेड चेयरमैन डॉ. प्रेम सिंह शाक्य ने जिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल जाना। उस से घटना के बारे में जानकारी ली। 
यह भी पढ़ें

‘ये दुल्हन तो किन्नर है…’ सुहागरात के दिन बौखलाया दूल्हा, मचा हड़कंप 

लड़की ने बताया कि वह तो सिर्फ चाचा के कहने पर वीडियो बना रही थी। इसी बात पर खड़ी महिला एसएचओ ने उसकी पिटाई की। पैक्सफेड चेयरमैन का कहना है कि जो भी हुआ वह गलत है और बच्ची के साथ जिसने भी गलत किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Hindi News/ Mainpuri / मैनपुरी में महिला SHO की दबंगई, वीडियो बना रही 12 साल की किशोरी को जमीन पर पटक कर पीटा, वीडियो वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो