scriptMandi News: लहसुन के भावों में आई 1000 रुपए की तेजी, देखें आज के भामाशाह मंडी के भाव | Mandi News: Garlic prices increased by Rs 1000, see today's Bhamashah Mandi prices | Patrika News
कोटा

Mandi News: लहसुन के भावों में आई 1000 रुपए की तेजी, देखें आज के भामाशाह मंडी के भाव

Today Mandi Bhav: भामाशाहमंडी में बुधवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 25, धनिया 100 रुपए मंदा रहा, वहीं चना के भावों में 50 रुपए की तेजी रही।

कोटाJun 27, 2024 / 11:53 am

Akshita Deora

Kota Mandi News: भामाशाहमंडी में बुधवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 25, धनिया 100 रुपए मंदा रहा, वहीं चना के भावों में 50 रुपए की तेजी रही। लहसुन की आवक 10 हजार कट्टों की रही। लहसुन मीडियम 1000 रुपए तेज रहा। लहसुन 5000 से 20500 रुपए क्विंटल बिका। किराना में भाव स्थिर रहे।
भाव : गेहूं 2475 से 2600, धान सुगंधा 2400 से 2601, धान (1509) 2800 से 3200, धान (1718) 3600 से 3851, धान पूसा 2200 से 3201, सोयाबीन 4200 से 4651, सरसों 5000 से 5750, अलसी 5300 से 5650, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 5500 से 6000, बाजरा 2000 से 2250, मक्का 2000 से 2150, जौ 1900 से 2150, तिल्ली 11500 से 13500, धनिया नया सूखा बादामी 6100 से 6600, धनिया ईगल 6600 से 7100, धनिया रंगदार 7000 से 8000, मूंग 6500 से 7800, उड़द 7000 से 8700, चना देशी 5800 से 6500, चना मौसमी 5800 से 6500, चना पेप्सी 5800 से 6550 रुपए प्रति क्विंटल रहा। खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉर्च्यून 1770, चम्बल 1750, सदाबहार 1685, लोकल रिफाइंड 1530, सोयुग गोल्ड 1680, दीप ज्योति 1705, सरसों स्वास्तिक 2110, अलसी 1960 रुपए प्रति टिन।
यह भी पढ़ें

किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, बंपर पैदावार के लिए इस साल किसान इस फसल की कर रहे बुवाई

मूंगफली : ट्रक 2990, स्वास्तिक निवाई 2575, कोटा स्वास्तिक 2530, सोना सिक्का 2810 रुपए प्रति टिन। देसी घी : मिल्क फूड 7670, कोटा फ्रेश 7600, पारस 7900, नोवा 7900, अमूल 8800, सरस 8700, मधुसूदन 8450 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1530, अशोका 1530 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 3990 से 4040 प्रति क्विंटल। चावल व दाल : बासमती चावल 6500-11000, पौना 6500-7200, डबल टुकड़ी 4100-4800, टुकड़ी 3000-3300, गोल्डन बासमती साबुत 10100-10300, पौना 4000-5200, डबल टुकड़ी 3600-3900, कणी 3150-3300, तुअर 16500-17500

Hindi News/ Kota / Mandi News: लहसुन के भावों में आई 1000 रुपए की तेजी, देखें आज के भामाशाह मंडी के भाव

ट्रेंडिंग वीडियो