scriptसेवा और समर्पण कार्य में अग्रणी रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला | Patrika News
कोटा

सेवा और समर्पण कार्य में अग्रणी रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

कोटाJun 26, 2024 / 12:37 pm

Abhishek Gupta

Lok Sabha Speaker Om Birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संसद के सफलतापूर्वक संचालन के साथ-साथ उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी का बखूबी ध्यान रखा है। कोटा-बूंदी के सांसद होने के नाते लोकसभा अध्यक्ष संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयास से संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के अतिरिक्त आम लोगों के लिए सेवा के विभिन्न प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं। वे सेवा कार्यों में अग्रणी रहे। बिरला के प्रयासों से नि:शुल्क कम्बल निधि प्रकल्प नए अस्पताल में संचालित की जा रही है। जिसमें मरीज के तीमारदारों की सर्दी से सुरक्षा प्रदान करती है। गर्मी के दिनों में झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों व बच्चों को चप्पल व शूज का वितरण किया जाता है। बारिश के दिनों में सड़कों के किनारों पर वेंडर्स व अन्य ठेला संचालकों को छातों का वितरण किया जाता है।
चलाया सुपोषित मां अभियान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में महिलाओं में पोषण की कमी को दूर करने के लक्ष्य के साथ वर्ष 2020 में 1000 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सुपोषित मां अभियान प्रारंभ किया गया था। जिसके नतीजे उत्साहजनक रहे। उसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए अभियान के दूसरे चरण शुरू किया। इस बार 3000 महिलाओं को 9 माह तक पोषण किट दी गई और प्रतिमाह उनके स्वास्थ्य जांच करवाई गई। हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला ने कहा कि वे 28 राज्यों में समाज सेवा के काम कर रहे हैं, लेकिन सुपोषित मां अभियान के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की यह पहल अनूठी है। यही वजह है कि हंस फाउंडेशन भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बना है। मां स्वस्थ होंगी तो परिवार स्वस्थ होंगे।
स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता

ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष दूसरी बार चुने जाने के बाद कोटा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली स्वागत करने पहुंचे। यहां बंगले में कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कोटा से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला, समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला, नरेन्द्र बिरला, कोटा द​क्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, अनुसूईयां गोस्वामी, विशाल शर्मा, बद्रीगोचर समेत भाजपा कार्यकर्ता व उनकी टीम के सदस्य दिल्ली पहुंचे और स्पीकर ओम बिरला का स्वागत किया।

Hindi News/ Kota / सेवा और समर्पण कार्य में अग्रणी रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

ट्रेंडिंग वीडियो