scriptOnion Price: प्याज की फसल ने किसानों को फिर दिया झटका, बिचौलियों की चांदी, जानिए कैसे | Onion became expensive in Rajasthan as soon as farmers sold their crop | Patrika News
जोधपुर

Onion Price: प्याज की फसल ने किसानों को फिर दिया झटका, बिचौलियों की चांदी, जानिए कैसे

Onion Price: अत्यधिक गर्मी व मौसम खराब होने की वजह से अधिकांश किसानों ने औने पौने दाम में प्याज की फसल बेच डाली

जोधपुरJun 21, 2024 / 09:45 am

Rakesh Mishra

Onion Price
Onion Price: प्याज की फसल ने एक बार फिर किसानों को झटका दिया है। मेहनत से सींचकर फसल उगाने वाले किसानों को प्याज के फसल की लागत तक नहीं मिली हैं। पिछले तीन साल से यही होता रहा है। प्याज की फसल जब किसानों के खेतों में थी तब 8-12 रुपए प्रति किलो प्याज के भाव थे और अब जैसे ही किसानों ने प्याज की फसल बेची तो भाव आसमान को छूने लगे। वर्तमान में प्याज के भाव 20 से 25 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पिछले तीन साल से प्याज की फसल किसानों के खेत से निकलने के बाद ही भाव बढ़ते हैं और बिचौलिए जमकर चांदी काटते रहे हैं।

स्टॉक का प्रयास विफल

पहले भाव कम थे तब किसानों ने प्याज खेतों में स्टॉक कर रोके थे, लेकिन बाद अत्यधिक गर्मी व मौसम खराब होने की वजह से अधिकांश किसानों ने औने पौने दाम में प्याज की फसल बेच डाली। कुछेक ने स्टॉक करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। कुछ प्याज सूखकर तो कुछ सड़कर खराब हो गए।

तीन साल से यही हालात

किसानों का कहना है पिछले तीन साल से हर साल यही हालात रहते हैं। प्याज की फसल जब पक कर बेचने लायक होते हैं तो भाव गिर जाते हैं और प्याज खेतों से निकलते ही भाव बढ़ जाते हैं। बीते साल नवंबर से इस साल फरवरी तक प्याज के भाव 50 रूपए प्रति किलो पहुंच गए थे। जैसे ही फसल पककर तैयार हुई तो भाव पांच गुणा गिर गए थे।

प्याज का स्टॉक करना मुश्किल

प्याज ऐसी फसल है, जिसका स्टॉक करना किसानों के लिए बेहद मुश्किल हैं। कोल्ड स्टोरेज बिना यह फसल सुरक्षित नहीं रह सकती हैं। साधारण तरीके से रोके तो प्याज सड़ने व सूखने का डर गुणवत्ता कम होने का भय रहता हैं। किसानों का कहना है कि बिचौलियों के पास विशाल कोल्ड स्टोरेज होने के कारण उनमे प्याज स्टॉक कर सीजन निकलने के बाद महंगे दाम पर बेचते हैं। सरकार का नियंत्रण नहीं होने से किसानों को तो प्याज की लागत भी नहीं मिली और बिचौलिये मोटी कमाई कर रहे हैं। आमजन तक प्याज महंगा होकर पहुंच रहा है।

Hindi News / Jodhpur / Onion Price: प्याज की फसल ने किसानों को फिर दिया झटका, बिचौलियों की चांदी, जानिए कैसे

ट्रेंडिंग वीडियो