scriptसफाई अभियान में जुटे सैकड़ों लोग, हैरिटेज स्थल पर गंदगी नहीं करने की ली शपथ | Hundreds of people participated in the cleanliness drive and took an oath to not litter at the heritage site | Patrika News
जयपुर

सफाई अभियान में जुटे सैकड़ों लोग, हैरिटेज स्थल पर गंदगी नहीं करने की ली शपथ

हैरिटेज निगम ने नवाचार शुरू किया है। इसके तहत नाहरगढ़ आने जाने वाले लोगों बैग दिए गए। बैग देने के साथ लोगों से अपील भी कि वे कचरा सड़क पर नहीं फेंके, बैग में रखें और कचरापात्र में डालें।

जयपुरMay 26, 2024 / 11:19 am

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज ​नगर निगम के जागो जयपुर, जगमग जयपुर अभियान के तहत रविवार को सनराइज प्वाइंट से नाहरगढ़ के प्रवेश द्वार तक विशेष सफाई अभियान चलाया।
सैकड़ों लोगों ने तीन घंटे तक श्रमदान किया। सफाई अभियान के बाद करीब आधा किमी क्षेत्र से गंदगी गायब हो गई। आयुक्त ने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
हैरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि अभियान में विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी श्रमदान किया। वन विभाग और नाहरगढ़ महल प्रशासन के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पहाड़ी क्षेत्र को भी साफ किया जायेगा।
  • सफाई अभियान के दौरान पांच ट्रैक्टर और आठ हूपर कचरा इकट्ठा किया गया।
खास-खास
-किले की दीवार के सहारे वर्षो से पड़े कचरे को जेसीबी की सहायता से निकाला गया।

  • नाहरगढ़ जाने वाले लोगों को बैग भी बांटा गया और समझाइश की, वे कचरा सड़क पर नहीं फेंके। इस दौरान करीब 500 बेग वितरित किए गए।
शहरवासी पॉलिथीन का उपयोग नहीें करें। ये सभी जीवों के लिए हानिकारक है। पॉलिथीन से पेड़—पौधों को भी नुकसान पहुंचता है। – अभिषेक सुराणा, आयुक्त

Hindi News / Jaipur / सफाई अभियान में जुटे सैकड़ों लोग, हैरिटेज स्थल पर गंदगी नहीं करने की ली शपथ

ट्रेंडिंग वीडियो